फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi: नेटफ्लिक्स ने लॉन्च किया 'हीरामंडी' के किरदारों का पोस्टर, सोनाक्षी से अदिति तक के लुक ने जीता दिल

Thu, 29 Feb 2024 01:08 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 29 Feb 2024 01:08 PM IST
विज्ञापन
Heeramandi the Diamond bazaar sonakshi sinha aditi rao manisha Richa Chadha Sanjeeda Sheikh poster out Netflix
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। 'नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इंडिया' इवेंट आज, 29 फरवरी को आयोजित किया गया। इवेंट में सीरीज के किरदारों का पोस्टर जारी किया गया। इवेंट में शो का भव्य नजारा देखने को मिला। शो में सभी महिला किरदारों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले पोस्टर जारी किए गए। सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख भव्य अवतार में नजर आईं।

Heeramandi the Diamond bazaar sonakshi sinha aditi rao manisha Richa Chadha Sanjeeda Sheikh poster out Netflix
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो में सभी महिला किरदारों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले पोस्टर जारी किए गए। सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख, शर्मिन सहगल भव्य अवतार में नजर आईं। सीरीज में मनीषा कोइराला 'मल्लिकाजान', सोनाक्षी सिन्हा 'फरीदन', ऋचा चड्ढा 'लज्जो', अदिति राव हैदरी 'बिब्बोजान', संजीदा शेख 'वहीदा' और शर्मिन सहगल 'आलमजेब' के किरदार में नजर आएंगी।
Laapataa Ladies: करण राव की 'लापता लेडीज' की करण जौहर ने की समीक्षा, बताया साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

Heeramandi the Diamond bazaar sonakshi sinha aditi rao manisha Richa Chadha Sanjeeda Sheikh poster out Netflix
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फर्स्ट लुक पर दर्शकों की प्रतिक्रिया से रोमांचित होकर भंसाली प्रोडक्शंस की सीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि निर्माताओं के रूप में कहानी कहने का वह पहलू, जिसका हम सबसे अधिक आनंद लेते हैं, उन पात्रों को दर्शाना, जो अपने तरीके से गहरे हैं, दर्शक उनके प्रति सहानुभूति रखें। बहुत जल्द 'हीरामंडी' के दरवाजे सभी के लिए खुलेंगे और आपको वह जादू देखने को मिलेगा, जो संजय लीला भंसाली ने  हीरामंडी के साथ बनाया है।
Masti 4: वर्षों बाद फिर दर्शकों को हंसाएगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी, मेकर्स ने की 'मस्ती 4' की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi the Diamond bazaar sonakshi sinha aditi rao manisha Richa Chadha Sanjeeda Sheikh poster out Netflix
संजय लीला भंसाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इससे पहले 'हीरामंडी' के बारे में बात करते हुए सीरीज के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने कहा था कि मैंने बड़ी फिल्में बनाई हैं। मुझे बड़ी फिल्में बनाने में मजा आता है और यह मेरे अंदर स्वाभाविक है, लेकिन डिजिटल में बदलाव के दौरान मैंने इसे एक कदम ऊपर ले लिया है। 'हीरामंडी' मेरी सबसे बड़ी परियोजना है। मैं इसे वास्तव में खास बनाना चाहता था और मैंने इससे खुद को आश्चर्यचकित कर लिया है।
Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासे से सबको किया कन्फ्यूज

विज्ञापन
Heeramandi the Diamond bazaar sonakshi sinha aditi rao manisha Richa Chadha Sanjeeda Sheikh poster out Netflix
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली ने आगे कहा कि यह सिर्फ एक सीरीज नहीं है, बल्कि यह एक दुनिया है और मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर 'हीरामंडी' के दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हूं। मैंने इसके लिए उत्सुक हूं। सीरीज की घोषणा 2023 में की गई थी। 'हीरामंडी' 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Kaagaz 2: स्मृति ने सतीश कौशिक के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, दिवंगत अभिनेता की याद में कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed