फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masti 4: वर्षों बाद फिर दर्शकों को हंसाएगी रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी, मेकर्स ने की 'मस्ती 4' की घोषणा

Thu, 29 Feb 2024 12:28 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 29 Feb 2024 12:28 PM IST
सार

रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी वर्षों बाद 'मस्ती 4' के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। आफताब शिवदासानी ने पोस्ट साझा कर फिल्म के चौथे पार्ट की घोषणा की है।

विज्ञापन
Masti 4 Announced Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani Come Together For Milap Zaveri Film
मस्ती 4 - फोटो : इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती ने दर्शकों को खूब हंसाया था। इस फ्रेंचाइजी के तीन पार्ट रिलीज होने के बाद आज इसके चौथे पार्ट की घोषणा हुई है। रितेश, विवेक और आफताब की तिकड़ी वर्षों बाद 'मस्ती 4' के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे। आफताब शिवदासानी ने आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म के चौथे पार्ट की घोषणा की है।

Masti 4 Announced Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani Come Together For Milap Zaveri Film
मस्ती 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
आफताब ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की घोषणा करते हुए दो तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'हंसी के ओजी रोलरकोस्टर के लिए कमर कसने का समय आ गया है। 'मस्ती 4' जल्द ही फ्लोर पर जा रही है। निर्माता ए झुनझुनवाला, एसके अहलूवालिया, इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया और निर्देशक मिलाप जावेरी के साथ हम इस मजोदार यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani)

Masti 4 Announced Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani Come Together For Milap Zaveri Film
मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया जाएगा। हालांकि, अभी फिल्म की शूटिंग शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 'मस्ती 4' की घोषणा के बाद फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। 

Deepika Padukone: मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बधाई देने वालों में सबसे आगे रहीं यह अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Masti 4 Announced Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani Come Together For Milap Zaveri Film
Masti

मस्ती फ्रेंचाइजी की बात करें तो इसमें एडल्ट कॉमेडी शैली में दो सीक्वल, 'ग्रैंड मस्ती' (2013) और 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' (2016) शामिल थे। हालांकि, तीसरी किस्त को उतनी सराहना नहीं मिली जितनी ओरिजनल फिल्म को मिली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ओरिजनल मस्ती के फ्लेवर के साथ वापसी करने को तैयार हैं। 

विज्ञापन
Masti 4 Announced Vivek Oberoi Riteish Deshmukh Aftab Shivdasani Come Together For Milap Zaveri Film
मस्ती - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मस्ती' की कहानी तीन विवाहित दोस्तों पर आधारित हैं, जिन्हें अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते मजेदार परिणामों का सामना करना पड़ता है। विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी के अलावा अजय देवगन और लारा दत्ता भी अहम किरदार में नजर आई थीं। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। 

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए रवाना हुआ आलिया-रणबीर, अर्जुन कपूर भी आए नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed