फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Helen Birthday: बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' बनकर उभरीं हेलन, अपने दम पर हिट करा देती थीं फिल्में

Mon, 21 Nov 2022 07:28 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 21 Nov 2022 07:28 AM IST
विज्ञापन
Helen Khan Birthday: Know About the first item girl of Bollywood life career and family in Hindi
हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात है उस दौर की जब फिल्मों में नाच-गाना करने वाली हीरोइनों को न तो दर्शक सम्मान से देखते थे, न ही इंडस्ट्री के लोग। तीन घंटे की फिल्म में बस चंद मिनट के लिए डांसर आतीं और दर्शक तालियां पीटते। डांसर का नाम तक जानने में भी शायद ही कोई दिलचस्पी दिखाता हो लेकिन, फिर आया हेलन का जमाना। वह न सिर्फ लोगों की नजरों में ठहर गईं, बल्कि लोगों का नजरिया ही बदल डाला। बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' कही जाने वाली हेलन को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया। उनकी कला को सम्मान दिया। आज भले ही हेलन चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हैं, लेकिन कला के कद्रदान आज भी उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लेते हैं। 'मेरा नाम चिन चिन चू', 'यम्मा यम्मा', 'ओ हसीना जुल्फों वाली', 'मोनिका, ओ माय डार्लिंग' जैसे आइटम नंबर्स देने वाली हेलन का आज जन्मदिन है, आइए जानते हैं इनके बारे में...

Helen Khan Birthday: Know About the first item girl of Bollywood life career and family in Hindi
हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

बर्मा में हुआ जन्म
आज हेलन का 84वां जन्मदिन है। हेलन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। इनका पूरा नाम हेलन ऐन रिचर्डसन है। उनकी मां मूल रूप से बर्मा की थीं। हेलन के पिता का निधन हो चुका था और परिवार में मां के अलावा एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी। उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से दूसरी शादी कर ली थी, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध में उनकी भी मौत हो गई। जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन के पूरे परिवार ने मुंबई आकर बसने का फैसला किया। यात्रा के दौरान उन्हें जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा। हेलन की मां और दोनों भाई-बहन भूख से बिलख रहे थे। तब रास्ते में ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर में रखा और खाना दिया।

Helen Khan Birthday: Know About the first item girl of Bollywood life career and family in Hindi
हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

परिवार को दिया आर्थिक संबल
वहीं पर एक ब्रिटिश सैनिक ने उन्हें मुंबई जाने के लिए गाड़ी, खाना और दवाइयां दी। इस दौरान हेलन की गर्भवती मां का गर्भपात हो गया। जिस समूह के साथ हेलन का परिवार मुंबई आ रहा था उनमें से कुछ लोग भुखमरी और कुछ बीमारी के कारण मर गए। मुंबई पहुंचने में अब भी लंबा समय था इसलिए हेलन की मां ने कोलकाता में ही रुकने का फैसला किया। वो वहां पर नर्स का काम करने लगीं। हेलन और उनके दोनों भाई-बहन की पढ़ाई वहीं से शुरू हुई, लेकिन मां की थोड़ सी सैलरी से घर का खर्च चल पाना कठिन था। कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं। तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। हेलन ने आते ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Helen Khan Birthday: Know About the first item girl of Bollywood life career and family in Hindi
हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

19 साल की उम्र में मिला बड़ा ब्रेक
हेलन को फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में बड़ा ब्रेक मिला, तब उनकी उम्र महज 19 वर्ष थी। इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी। इसके बाद तो हेलन बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बनकर सामने आईं। हेलन के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने दौर में इंडियन क्लासिकल डांस से तो धमाल मचाया ही था, साथ ही कैबरे डांस को भी इन्होंने भारत में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया। वह अपने दम पर फिल्मों को हिट करा दिया करती थीं। दर्शक हेलन के डांस के इस कदर दीवाने थे कि फिल्म में उन्हें लेने के लिए निर्माता-निर्देशक बेकरार रहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक बैले डांस का परिचय भी इंडस्ट्री से हेलन ने ही कराया। 

Anu Aggarwal: 'आशिकी' फिल्म नहीं करना चाहती थीं अनु अग्रवाल, 'देवदास' थी इसकी बड़ी वजह

विज्ञापन
Helen Khan Birthday: Know About the first item girl of Bollywood life career and family in Hindi
हेलन - फोटो : सोशल मीडिया

टूट गई पहली शादी
हेलन अपने डांस के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। 1957 में हेलन ने अपने से 27 साल बड़े निर्देशक पीएन अरोड़ा से शादी कर ली। जिंदगी में अभी सब कुछ अच्छा होना शुरू ही हुआ था कि एक बार फिर हेलन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। यह शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई। हेलन ने पति पीएन अरोड़ा की फिजूलखर्ची की बुरी आदत से परेशान होकर उनसे तलाक ले लिया। हेलन फिल्मों से अच्छी कमाई करती थीं और उनके पति इसी का फायदा उठाते थे। पति के खर्च के चलते हेलन दिवालिया हो गईं थीं। तलाक के बाद हेलन बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं।

Govinda Naam Mera Trailer: शादी के बाद अब विक्की कौशल के रिपोर्ट कार्ड की बारी, धड़क के निर्देशक की जमकर तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed