{"_id":"5cea0034bdec22078c36fd58","slug":"hema-malini-to-sunny-deol-reached-for-bjp-meeting-in-delhi-look-at-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्तों को लेकर लाइमलाइट में रहे सनी देओल-हेमा मालिनी, संसद में पहली बार दिखे साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिश्तों को लेकर लाइमलाइट में रहे सनी देओल-हेमा मालिनी, संसद में पहली बार दिखे साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 26 May 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
hema malini sunny deol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव में इस बार बॉलीवुड खासकर देओल परिवार का दबदबा और बढ़ गया। बॉलीवुड में हमेशा अपने रिश्तों को लेकर लाइमलाइट में रहे मां-बेटे अब संसद में एक साथ नजर आएंगे। हम बात कर रहे हैं सनी देओल और हेमा मालिनी की। पहली बार ऐसा देखने को मिला, जब अभिनेता सनी देओल और हेमा मालिनी एक साथ संसद में नजर आए।
पहले दोनों कभी एक साथ घर में भी नजर नहीं आए। अभिनेता सनी देओल पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से पंजाब की गुरदासपुर सीट से उतरे थे और उन्हें जीत हासिल हुई। वहीं, हेमा मालिनी लगातार दूसरी बार मथुरा से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंची। इससे पहले धर्मेंद्र भी राजनीति में नजर आ चुके हैं।
2 of 6
hema malini
- फोटो : social media
दरअसल, शनिवार को संसद के सेट्रल हॉल में भाजपा की बैठक हुई । इसमें सनी देओल, किरण खेर, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी और रवि किशन जैसे सितारे शामिल हुए। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की उम्मीदवार थीं । उन्होंने यहां से दूसरी बार चुनाव जीता है। बैठक में पहुंचने पर हेमा मालिनी ने कहा, 'मेरे काम और पीएम मोदी की वजह से जीत हासिल हुई है ।'
3 of 6
ravi kishan
- फोटो : social media
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी बैठक के दौरान पहुंचे । वो गोरखपुर से बीजेपी के उम्मीदवार रहे । उन्होंने बड़ी जीत हासिल की । गोरखपुर सीट को बीजेपी का पारंपरिक सीट माना जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
kirron kher
- फोटो : social media
बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंडीगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर ने भी जीत दर्ज की है । उन्होंने 2014 में भी इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता था । जब किरण बैठक में पहुंचीं तो कुछ इस अंदाज में नजर आईं ।
विज्ञापन
5 of 6
sunny deol
- फोटो : social media
वहीं सनी देओल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वो अपनी जीत से काफी खुश हैं । सनी पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे । सनी की जीत पर उनके पिता धर्मेंद्र और बहन ईशा ने उनको बधाई दी थी ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।