फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर 'ड्रीम गर्ल' ने शेयर की पुरानी तस्वीर, बोलीं- 'प्यार के लिए शुक्रिया।'

Tue, 08 Dec 2020 02:53 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 08 Dec 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini Wishes Husband Dharmendra On His 85th Birthday With A Major Throwback Photo and Cute Message
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी - फोटो : Twitter

बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं। धर्मेंद्र भले ही 85 साल के हो गए हों लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी वैसी ही बरकरार है जैसी उनके जवानी के दिनों में हुआ करती थी। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनके फैंस और दोस्तों की बधाइयों का तांता लगा हुआ है। ऐसे में धर्मेंद्र की पत्नी और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Hema Malini Wishes Husband Dharmendra On His 85th Birthday With A Major Throwback Photo and Cute Message
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : फाइल फोटो

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की जोड़ी को फिल्मों से इतर असल जिंदगी में भी पसंद किया जाता है। हेमा मालिनी अपने जमाने की ड्रीम गर्ल हैं तो धर्मेंद्र के हैंडसम लुक्स पर आज भी लड़कियां फिदा रहती हैं। हेमा ने सोशल मीडिया के माध्यम से धर्मेंद्र के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Hema Malini Wishes Husband Dharmendra On His 85th Birthday With A Major Throwback Photo and Cute Message
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो

हेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट के जरिए धर्मेंद्र के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर काफी पुरानी नजर आ रही है। तस्वीर के साथ हेमा ने बेहद प्यारा मैसेज भी लिखा है। हेमा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज हम, धरम जी का जन्मदिन मना रहे हैं। यह आप सब फैंस का प्यार और दुलार है, जो आज भी हमारी फिल्में देखते और सराहते हैं और हम आपकी यादों में बने रहते हैं। यही वो बात है, जो हमें काम करने के लिए प्रेरित करती है और अंत तक इस साथ के लिए हमें आपकी दुआओं की दरकार है। प्यार के लिए शुक्रिया।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini Wishes Husband Dharmendra On His 85th Birthday With A Major Throwback Photo and Cute Message
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

हेमा मालिनी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दोनों के फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर धर्मेंद्र को बधाई दे रहे हैं। बता दें कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। फिल्मों में आने से पहले ही धर्मेंद्र शादी शुदा थे। लेकिन उन्हें अपनी को-स्टार और सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया।
 

विज्ञापन
Hema Malini Wishes Husband Dharmendra On His 85th Birthday With A Major Throwback Photo and Cute Message
हेमा मालिनी, धर्मेंद्र - फोटो : instagram/deolomania_ru

धर्मेंद्र हेमा से शादी तो करना चाहते थे लेकिन वो अपने पहले परिवार को भी छोड़ना नहीं चाहते थे। ऐसे में उन्होंने इसके लिए एक रास्ता अपनाया। धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया और उसके बाद शादी की। हेमा से शादी करने के दौरान धर्मेंद्र के दो बेटे सनी देओल- बॉबी देओल थे और दो बेटियां विजेता- अजीता थीं। बाद में और हेमा मालिनी ने भी दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल को जन्म दिया। धर्मेंद्र के दोनों परिवार आज भी खुशी- खुशी रहते हैं।

पढ़ें: इस फिल्म के लिए आमिर खान थे निर्देशक की पहली पसंद, सेट पर शाहरुख को देख चौंक गई थीं जूही चावला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed