प्रसिद्ध निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने इरोस इंटरनेशनल के साथ अपने ऋणों का निपटान कर लिया है। साथ ही 'हेरा फेरी' सहित अपनी लोकप्रिय फिल्मों के अधिकारों को सफलतापूर्वक वापस प्राप्त कर लिया है। रिपोर्ट की मानें तो, नाडियाडवाला को इन फिल्मों के लिए अदालत से नो ड्यू सर्टिफिकेट मिला है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को मिली हरी झंडी, सुलझ गया फिरोज नाडियाडवाला और इरोस का विवाद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोज नाडियाडवाला अब अपनी इच्छानुसार फिल्में बनाने के लिए स्वतंत्र हैं और दर्शकों का मनोरंजन करने और ठोस वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।' नाडियाडवाला और इरोस के बीच विवाद सुलझने से 'हेरा फेरी 3' के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
बता दें, पिछले साल जब फिरोज नाडियाडवाला ने 'हेरा फेरी 3' बनाने का फैसला किया था तो इरोस ने फिरोज को कानूनी नोटिस दिया था कि जब तक लगभग 60 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुकाया जाता, तब तक 'हेरा फेरी' के अधिकार कंपनी के पास रहेंगे। अब, रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता ने अपना सारा बकाया चुका दिया है, और फ्रेंचाइजी और कई अन्य फिल्मों के अधिकार उनके पास वापस आ गए हैं।
Aamrapali Dubey: काम की व्यस्तता के बीच आम्रपाली ने सेट पर किया कन्या पूजन, कन्याओं के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
रिपोर्ट के अनुसार, 'हेरा फेरी 3 न केवल फिरोज के लिए, बल्कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की ओजी तिकड़ी के लिए भी एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। वे सभी इस तथ्य से खुश हैं कि ऋणों का भुगतान फिरोज द्वारा कर दिया गया है और अब फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए फोकस क्रिएटिव और लॉजिस्टिक्स पर केंद्रित हो सकता है।'
Ranvir Shorey: रणवीर शौरी ने ‘बिग बॉस’ को लेकर किया खुलासा, कहा-शो में आने से पहले कभी पूरा…
इस बीच, अक्षय कुमार और उनकी टीम ने नाडियाडवाला द्वारा निर्मित एक और फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की लगभग 70 प्रतिशत शूटिंग कर ली है। यह बड़े बजट की कॉमेडी फिल्म 2025 के अंत में रिलीज होने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक, इरोस का बकाया चुका दिया गया है और न केवल हेरा फेरी बल्कि फिरोज की कैटलॉग की कई अन्य फिल्मों के अधिकार भी उनके पास वापस आ गए हैं।
Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' से जैकी श्रॉफ का खतरनाक पोस्टर जारी, जल्द होगा बड़ा खुलासा