फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन से पहले वरुण धवन को ऑफर हुआ था 'राजू' का किरदार, अभिनेता ने इस वजह से किया इनकार

Thu, 01 Dec 2022 10:06 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 01 Dec 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
hera pheri 3 varun dhawan refused to replace akshay kumar as raju before kartik aaryan
वरुण धवन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म हेरा-फेरी 3 में अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया है। हालांकि अक्षय कुमार ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। ये बात सुनने के बाद सुनील शेट्टी को काफी तगड़ा झटका लगा है। हालांकि अब सामने आ रहा है कि अक्षय कुमार के मना करने के बाद और कार्तिक आर्यन के फिल्मों में आने के बाद ये रोल वरुण धवन को ऑफर हुआ था। लेकिन वरुण धवन ने इसे करने से मना  कर दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वरुण धवन ने क्यों इस फिल्म को करने से मना कर दिया।

hera pheri 3 varun dhawan refused to replace akshay kumar as raju before kartik aaryan
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार से पहले ये रोल वरुण धवन को ऑफर किया गया था। आनंद पंडित और फिरोज नाडियाडवाला चाहते थे कि वरुण धवन राजू का किरदार निभाएं। इसके अलावा उन्होंने वरुण धवन के बेटे रोहित धवन को इस फिल्म को डायरेक्ट करने का भी ऑफर दिया था, लेकिन वरुण धवन ने फिल्म करने से मना कर दिया। 

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: 'दृश्यम 2' के आगे पस्त हुई 'भेड़िया', एडवांस बुकिंग में ऐसा रहा 'अवतार 2' का हाल

hera pheri 3 varun dhawan refused to replace akshay kumar as raju before kartik aaryan
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा कहा गया कि वरुण धवन अक्षय कुमार की बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। वह अक्षय और फिरोज के खराब रिश्ते का फायदा नहीं उठाना चाहते थे। हालांकि हेरा फेरी 3 को अभी से ब्लॉकबस्टर कहा जा रहा है, लेकिन वरुण धवन का कहना था कि राजू के रोल को सिर्फ अक्षय कुमार ही निभा सकते हैं। इसीलिए उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया है। सिर्फ वरुण ही नहीं बल्कि डेविड धवन ने भी इस फिल्म के लिए मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hera pheri 3 varun dhawan refused to replace akshay kumar as raju before kartik aaryan
कार्तिक आर्यन, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने कमाल कर दिया था। इसकी अगली किश्त छह साल बाद रिलीज हुई थी। हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि कार्तिक आर्यन फिल्म में क्या कमाल दिखा पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed