{"_id":"5c56dbb6bdec224be317e808","slug":"here-are-5-bollywood-flop-movies-who-was-the-remake-of-hollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड का रीमेक होते हुए भी फ्लॉप साबित हुई ये बॉलीवुड फिल्में, नाम भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉलीवुड का रीमेक होते हुए भी फ्लॉप साबित हुई ये बॉलीवुड फिल्में, नाम भी जान लें
बीबीसी हिंदी
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 03 Feb 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आजकल गानों के रीमेक होते हैं और फिर उनके रीमिक्स। जिस तरह फैशन में कुछ चीजें वापस आती हैं उसी तरह फिल्मों के भी रीमेक होते हैं और रीमेक के भी रीमेक होते हैं। फिल्म 'स्लीपिंग विद द एनिमी' की कहानी पर पहले आई माधुरी दीक्षित की फिल्म 1995 की 'याराना' और फिर आई जूही चावला की 1996 की फिल्म 'दरार'। 'याराना' और 'दरार', दोनों फिल्में फ्लॉप हुईं। आइए डालते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों पर एक नजर जो हॉलीवुड का रीमेक होते हुए भी फ्लॉप हो गई।
2 of 5
- फोटो : social media
ऑड्री हेपबर्न और ग्रेगरी पेक की 1953 की 'रोमन हॉलीडे' और 1934 की 'इट हैपन्ड वन नाइट' की कहानी से मिलती जुलती कहानी है राज कपूर और नरगिस की फिल्म 'चोरी चोरी' की कहानी। इस कहानी को बड़े पर्दे पर दोहराया गया और फिल्म का नाम था 'दिल है कि मानता नहीं' जो आई 1991 में। इस फिल्म में नजर आए आमिर खान और पूजा भट्ट।
3 of 5
- फोटो : social media
ऋषि कपूर की फिल्म 'कर्ज' में मुख्य किरदार अपने खून का बदला लेने के लिए दूसरा जन्म लेता है। इसकी कहानी एक अंग्रेजी फिल्म 'रीइन्कारनेशन ऑफ पीटर प्राउड' की कहानी से मिलती जुलती कहानी है। थोड़ा फर्क ये है कि इंग्लिश फ़िल्म में मुख्य किरदार का वही हश्र होता है जो पहले जनम में हुआ लेकिन ऋषि कपूर का किरदार अपना बदला ले लेता है। ऋषि कपूर की फ़िल्म 'कर्ज' तो हिट हुई पर 2008 की हिमेश रेशमिया और उर्मिला मातोंडकर की 'कर्ज़' फ्लॉप हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : social media
खजाने की खोज की कहानी है ग्रेगरी पेक की 'मैकेनाज गोल्ड' जो आई 1969 में। इस कहानी से प्रेरित बहुत सी फिल्में बनीं। भारत में इस पर पहले आई 1988 की धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा की 'जलजला' फिर 1992 में जूही चावला और आमिर खान की फिल्म 'दौलत की जंग'। दोनों फ़िल्में फ्लॉप हुईं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
अमोल पालेकर की फिल्म 'छोटी सी बात' आधारित है 1960 की अंग्रेजी फिल्म 'स्कूल फॉर स्काउंड्रल्स' पर। फिल्म 'छोटी सी बात' और विल स्मिथ की 'द हिच' की कहानी भी कहीं ना कहीं एक जैसी है। गोविंदा और सलमान की 2007 की फिल्म 'पार्टनर' की कहानी इन्हीं दो फिल्मों की कहानी जैसी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।