फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर रेखा ने क्यों की थी खत में ऐश्वर्या की तारीफ, वजह कही ये तो नहीं!

Thu, 22 Mar 2018 10:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Here is the reason of Rekhas open letter to Aishwarya Rai Bachchan, chek it out

गुजरे जमाने की सदाबहार अदाकारा और खूबसूरती की मिसाल रेखा बीते दिनों खासी चर्चा में थीं। सुर्खियों में रहने की वजह अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम भावुक पत्र था। इस खत में रेखा ने ऐश्वर्या की खुलकर तारीफ की थी। मगर अब एक अंग्रेजी मैग्जीन के मुताबिक इस बात का खुलासा हो चुका है कि रेखा ने खत क्यों लिखा।

Here is the reason of Rekhas open letter to Aishwarya Rai Bachchan, chek it out

रेखा से बच्चन परिवार की दूरियां जगजाहिर है। दुनिया गवाह है कि अमिताभ बच्चन पब्लिकली रेखा को हमेशा इग्नोर करते हैं। रेखा जया बच्चन को फूटी आंख नहीं सुहाती। वही कई मौकों पर आमना-सामना होने पर अभिषेक बच्चन रेखा फॉर्मिलिटी अदा कर देते हैं। सिर्फ ऐश्वर्या के ही रेखा से बेहतर संबंध हैं।

Here is the reason of Rekhas open letter to Aishwarya Rai Bachchan, chek it out
डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक रेखा, बच्चन परिवार से नजदीकी बढ़ाना चाहती हैं। ऐसे में सिर्फ ऐश्वर्या ही हैं जिनसे रेखा की अच्छी बनती है। कई मौकों पर ऐश्वर्या रेखा को खुले मंच से 'मां' कहकर पुकार चुकी है और यह कोई पहला मौका नहीं जब रेखा ने खत लिखकर ऐश्वर्या की तारीफ की हो। कई अवार्ड शो के दौरान दोनों की बीच खास बॉन्डिंग देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Here is the reason of Rekhas open letter to Aishwarya Rai Bachchan, chek it out
पिछले दिनों अपने लिखे लेटर में रेखा ने ऐश्वर्या के कई किरदारों पर बात करते हुए कहा था कि तुमने हर रोल बखूबी निभाया है फिर चाहे वो रियल लाइफ से जुड़ा हो या रील लाइफ से। तुम अपने आप में संपूर्ण हो, तुम्हें दुनिया में किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। रेखा ने खत की शुरुआत 'मेरी ऐश' लिखकर किया था और अंत में खुद को 'रेखा मां' भी बताने से नहीं कतराईं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed