फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत ने 'पीके' में निभाया था छोटा सा किरदार, कहा था- 'मुझे इसके लिए मजबूर...'

Sun, 21 Jun 2020 01:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 21 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Here is The Reason Why Sushant Singh Rajput Play Small Character in Amir Khan anushka Sharma Starrer PK
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फिल्मों के जरिए वो हमेशा हमारे बीच रहेंगे। सुशांत की फिल्मों को देखकर ही पता चलता है कि वो कितने मेहनती और टैलेंटेड अभिनेता हैं। सुशांत ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही फैंस को यादगार फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक फिल्म है 'पीके'। इस फिल्म में यूं तो सुशांत का किरदार काफी छोटा था। लेकिन इस किरदार ने भी अपनी छाप दर्शकों पर छोड़ी है।

Here is The Reason Why Sushant Singh Rajput Play Small Character in Amir Khan anushka Sharma Starrer PK
सुशांत सिंह राजपूत, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

फिल्म पीके में छोटा सा किरदार करने पर सुशांत से इस बारे में कई दफा पूछा भी गया था। कि उन्होंने 'काय पो छे' और 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता काम करने के बाद इस फिल्म में छोटा किरदार क्यों चुना? इस पर सुशांत ने कहा था कि भले ही फिल्म में उनका किरदार छोटा था लेकिन काफी महत्वपूर्ण था।

Here is The Reason Why Sushant Singh Rajput Play Small Character in Amir Khan anushka Sharma Starrer PK
sushant singh rajput

साल 2016 में अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने इस बारे में बात की थी। सुशांत ने कहा था कि 'मेरे लिए पीके में काम करना काफी यादगार रहा। 'पीके' में काम करने के लिए मुझे किसी ने मजबूर तो किया नहीं था और इसमें छोटा रोल निभाने में मुझे कोई दिक्कत भी नहीं थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Here is The Reason Why Sushant Singh Rajput Play Small Character in Amir Khan anushka Sharma Starrer PK
सुशांत सिंह राजपूत, अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

बात को आगे बढ़ाते हुए सुशांत ने कहा कि वो राजकुमार हिरानी जैसे बड़े और मंझे हुए डायरेक्टर के साथ काम करके देखना चाहते थे। उन्हें पता था कि रोल काफी छोटा था लेकिन डिपेंड इस बात पर करता है कि कोई उसे कैसे देखता है। उन्होंने ये भी कहा अगर उन्हें कोई भी स्क्रिप्ट अच्छी लगे तो वह छोटे से छोटा किरदार निभा सकते हैं।

विज्ञापन
Here is The Reason Why Sushant Singh Rajput Play Small Character in Amir Khan anushka Sharma Starrer PK
PK

गौरतलब है कि 'पीके' में अभिनेता आमिर खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में थे। फिल्म में सुशांत ने अनुष्का के प्रेमी सरफराज यूसुफ का किरदार निभाया था। ये किरदार छोटा सा था। लेकिन सुशांत ने अपनी दमदार अदाकारी से इस किरदार को यादगार बना दिया। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में नजर आए। ये फिल्म उनके लिए मील का पत्थर साबित हुई।

पढ़ें: साल 2010 में मिला था सुशांत सिंह राजपूत को पहला अवॉर्ड, एकता कपूर ने वीडियो साझा कर किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed