फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैथिली ठाकुर का बड़ा फैसला, बोलीं- बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाऊंगी

Sun, 21 Jun 2020 12:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 21 Jun 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Maithili Thakur decided not to sing Bollywood songs After the death of Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत और मैथिली ठाकुर - फोटो : Social Media

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लोग दुखी होने के साथ काफी गुस्से में भी हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री में भेदभाव का शिकार हुए थे। सोशल मीडिया पर लगातार नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। लोग कुछ कलाकारों, निर्माता और निर्देशकों की फिल्मों के बॉयकॉट करने बात कह रहे हैं। इस बीच घर-घर में अपनी आवाज के हुनर से पहचान बनाने वाली गायिका मैथिली ठाकुर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

Maithili Thakur decided not to sing Bollywood songs After the death of Sushant Singh Rajput
maithili thakur

सोशल मीडिया स्टार मैथिली ठाकुर छोटी सी उम्र में ही धमाल मचा रही हैं। अपने भाई अयाची और ऋषभ के साथ मिलकर फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाने वाली मैथिली के आज दुनिया भर में चाहने वाले हैं। उनकी एक-एक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। खुद मैथिली भी विदेश जाकर शोज करती हैं।

Maithili Thakur decided not to sing Bollywood songs After the death of Sushant Singh Rajput
ऋषभ और मैथिली ठाकुर - फोटो : Social Media

लेकिन सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मैथिली ठाकुर बहुत दुखी हैं और इसी वजह से उन्होंने बॉलीवुड का बॉयकॉट करने का फैसला किया है। मैथिली ने अपने भाई ऋषभ ठाकुर के यूट्यूब चैनल पर इस बात का एलान किया कि अब से वो बॉलीवुड फिल्मों के गाने नहीं गाएंगी। मैथिली ने कहा कि पिछले दिनों जो घटना हुई उसने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maithili Thakur decided not to sing Bollywood songs After the death of Sushant Singh Rajput
maithili thakur

मैथिली ने कहा, 'अब से हम बॉलीवुड गानों को नहीं गाएंगे। इसकी क्या वजह है ये मुझे नहीं मालूम। समझ में नहीं आ रहा मुझे। लेकिन ये मेरे अंदर से आया तो मैंने इसे लेकर अपने पापा से भी बात की। पिछले कुछ दिनों से मेरे दिमाग में ये चीजें आती जा रही थीं। बहुत सारी चीजें हम लोग सुन रहे हैं, देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यही दिख रहा है कि कैसे गलत-गलत चीजें हो रही हैं।'

विज्ञापन
Maithili Thakur decided not to sing Bollywood songs After the death of Sushant Singh Rajput
अपने भाईयों के साथ मैथिली ठाकुर - फोटो : Social Media

मैथिली ने आगे कहा, 'कुछ चीजें हमारे साथ भी हुई हैं लेकिन इन्हें दबा देते हैं। हम इन्हें छोड़ देते हैं और सोचते हैं कि अभी हम खुद संघर्ष कर रहे हैं। हमें जो चीजें पसंद हैं हम वो अच्छे से करेंगे और जो चीजें नहीं पसंद हैं उसे नहीं करेंगे। मैं अलग अलग भाषाओं के गीत गाती हूं। लेकिन अब से बॉलीवुड गाने हम नहीं गाएंगे।'

साल 2010 में मिला था सुशांत सिंह राजपूत को पहला अवॉर्ड, एकता कपूर ने वीडियो साझा कर किया याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed