बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से अब तक पूरा बॉलीवुड और टेलीविजन महकमा उबर नहीं पाया है। सभी अब तक सुशांत को याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह की आत्महत्या मामले में कई फिल्मी हस्तियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक प्रोड्यूसर एकता कपूर भी हैं। लेकिन इससे इतर एकता कपूर सुशांत को काफी मिस कर रही हैं। हाल ही में एकता ने सुशांत सिंह राजपूत का एक थ्रोबैक वीडियो साझा किया है।
साल 2010 में मिला था सुशांत सिंह राजपूत को पहला अवॉर्ड, एकता कपूर ने वीडियो साझा कर किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त अब उनके कई थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज साझा कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को टेलीविजन में पहला ब्रेक एकता कपूर ने दिया था। सुशांत खुद भी एकता की काफी रिस्पेक्ट करते थे। सुशांत के निधन के बाद एकता कपूर भी उन्हें अब तक भुला नहीं पा रही हैं। एकता ने सुशांत को पहली बार मिलने वाले अवॉर्ड वाले दिन को याद किया है।
एकता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया। ये वीडियो साल 2010 का है। इस समय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 'पवित्र रिश्ता' में मानव का किरदार निभा रहे थे। इस धारावाहिक के लिए सुशांत को इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड 2010 में बेस्ट एक्टर पॉपुलर का अवॉर्ड मिला था। ये पहली बार था जब सुशांत को अपने काम के लिए अवॉर्ड के जरिए सराहा गया था।

इस दौरान अवॉर्ड विनिंग स्पीच में सुशांत ने सभी को धन्यवाद कहा था। अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जाने से पहले सुशांत ने अंकिता लोखंडे को गले लगाया। और टीम से मिलते हुए अवॉर्ड लेने गए। इस अवॉर्ड को लेते हुए सुशांत ने कहा, 'शुक्रिया 'आईटीए, बालाजी टेलीफिल्म्स और एकता कपूर, मुझे ये मौका देने के लिए शुक्रिया। इस बेहतरीन शो का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया। ये आपके लिए है मां, लव यू'।'
View this post on Instagram
Sushant 1st award ever wins a #marutidzire .. popular actor #itaawards2010 ..memories..
A post shared by Anu Ranjan (@anuranjan1010) on
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत की मौत के बाद एकता कपूर, करण जौहर समेत आठ लोगों के ऊपर मामला दर्ज करवाया गया है। ये मामला सुशांत को आत्महत्या के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दर्ज हुआ है।
पढ़ें: शूजित सरकार का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, खुद ट्विटर के जरिए दी जानकारी