फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heropanti 2 Collection Day 3: यश के आगे नहीं चली टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती, रविवार को 20 फीसदी गिरा फिल्म का कलेक्शन

Mon, 02 May 2022 10:17 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 02 May 2022 10:17 AM IST
विज्ञापन
Heropanti 2 Box Office Collection Day 3: Tiger Shroff starrer collects Rs. 4.20 crores on Sunday
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म 'हीरोपंती 2' शुक्रवार को अजय देवगन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रनवे 34' के साथ रिलीज हुई थी। यश स्टारर 'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता के कारण दर्शक दोनों फिल्मों के लिए बेहद उत्साह थे। सबको उम्मीद थी कि 'हीरोपंती 2' और 'रनवे 34' क्षेत्रीय फिल्म को कड़ी टक्कर देंगे। लेकिन तीसरे हफ्ते में भी प्रशांत नील की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही। वहीं टाइगर की 'हीरोपंती 2' अपने तीसरे दिन भी 10 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई और एक्शन फ्रैंचाइजी 'हीरोपंती 2' की कमाई में रविवार को 20 फीसदी की गिरावट देखी गई।

Heropanti 2 Box Office Collection Day 3: Tiger Shroff starrer collects Rs. 4.20 crores on Sunday
हीरोपंती 2 - फोटो : insta

रविवार को किया इतना कलेक्शन
शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 3.70 करोड़ों रुपये की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 15.6 करोड़ रुपये हो गया है। जहां आमतौर पर वीकेंड पर फिल्मों के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलता है, वहीं 'हीरोपंती 2' ने इसके विपरीत - दूसरे और तीसरे दिन के कलेक्शन को कम होते देखा है। ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ की कमाई करने वाली 'हीरोपंती 2' ने शनिवार को 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Heropanti 2 Box Office Collection Day 3: Tiger Shroff starrer collects Rs. 4.20 crores on Sunday
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म कलेक्शन
पहला दिन [शुक्रवार] 6.7 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [शनिवार] 5.2 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [रविवार] 3.70 करोड़ रुपये
कुल 15.6 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
Heropanti 2 Box Office Collection Day 3: Tiger Shroff starrer collects Rs. 4.20 crores on Sunday
हीरोपंती - फोटो : सोशल मीडिया

गणपथ में साथ आएंगे नजर
'हीरोपंती 2' का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि टाइगर ने कृति सेनन के साथ हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद, अभिनेता विकास बहल की गणपथ के लिए दोनों एक बार फिर साथ काम करते नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed