फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों बर्थडे केक को काटने से बार-बार मना करती रहीं रानी, वीडियो में सामने आया सच

Thu, 22 Mar 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
hichki actress Rani Mukerji not ready to cut her birthday cake
rani bday cake
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी 21 मार्च को 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इसी बीच उनके जन्मदिन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को यशराज टैलेंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह बर्थडे केक को काटने से मना कर रही हैं। आगे की स्लाइड में जानें आखिर ऐसी क्या वजह है जो रानी केक काटने के लिए मान ही नहीं रही हैं।
hichki actress Rani Mukerji not ready to cut her birthday cake
Rani Mukerji
दरअसल यह वीडियो दुबई का है, जहां रानी अपनी बेटी आदिरा चोपड़ा के साथ फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में गई हुई थीं। यहां एक प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान टीम ने रानी के सामने लाइट पिंक कलर का बहुत खूबसूरत केक पेश किया। गुलाब की पत्तियों से सजे इस केक पर गोल्डन रंग का खूबसूरत क्राउन भी बना हुआ था।
hichki actress Rani Mukerji not ready to cut her birthday cake
‪‪Rani Mukerji‬
रानी को यह केक इतना पसंद आया कि वह इसे काटने के लिए तैयार ही नहीं हो रही थीं, हालांकि टीम के जोर देने पर रानी ने खुद को जन्मदिन की बधाई दी और फिर केक काटा। वीडियो में आगे रानी बता रही हैं कि वह केक काटने में माहिर हैं, क्योंकि वह खुद केक बनाना पसंद करती हैं। 
 

 

#RaniMukerji does a pre-Birthday cake cutting in Dubai with @city1016 during @hichkithefilm promotions! We’ve eyes on that cake 🎂 too 👀#Hichki #March23rd 🎈🎉@yrf

A post shared by Yash Raj Films Talent (@yashrajfilmstalent) on

विज्ञापन
विज्ञापन
hichki actress Rani Mukerji not ready to cut her birthday cake
Rani Mukerji
बता दें, आदित्य चोपड़ा से शादी और फिर बेटी आदिरा चोपड़ा की परवरिश में बिजी होने की वजह से रानी ने फिल्मों से दूरी बना ली थीं। 4 साल के ब्रेक के बाद अब रानी फिल्म 'हिचकी' से पर्दे पर कमबैक कर रही हैं। उनकी यह फिल्म इसी हफ्ते शुक्रवार (23 मार्च) को रिलीज होगी। इन दिनों वह 'हिचकी' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed