फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Advance Booking: हिंदी भाषा में एडवांस बुकिंग से इन फिल्मों ने मचाया धमाल, लिस्ट में हैं दो साउथ की फिल्में

Thu, 27 Mar 2025 04:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 27 Mar 2025 04:44 PM IST
सार

Top Advance Booiking: हिंदी भाषा में एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक कई फिल्मों ने जमकर धमाल मचाया है। आइए जानते हैं कि शीर्ष पांच की लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में अपनी जगह बना सकी हैं।

विज्ञापन
Highest Advance Booking Hindi Movies Sikandar Bahubali 2 Jawan Pathaan Animal War Pushpa 2 Stree
जवान, पठान, बाहुबली 2, केजीएफ 2 - फोटो : एक्स

फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एडवांस बुकिंग किसी उत्सव से कम नहीं होता। रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री फिल्म की लोकप्रियता का पहला सबूत होती है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर की बुकिंग हाल ही में शुरू हुई है। ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म की चर्चा इन दिनों खूब आ रही है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पर लगातार हो रही बात के बीच आज हम उन टॉप पांच फिल्मों की बात करेंगे, जिन्होंने हिंदी भाषा में एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकट बेचे। 


Salman Khan: साउथ में क्यों नहीं चल पाती बॉलीवुड की फिल्में? सलमान खान ने बताई ये वजह

Highest Advance Booking Hindi Movies Sikandar Bahubali 2 Jawan Pathaan Animal War Pushpa 2 Stree
बाहुबली 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन

एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' ने 2017 में रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। इस फिल्म ने हिंदी संस्करण ने पहले दिन के लिए छह लाख 50 टिकट बेचे थे। एडवांस बुकिंग में यह फिल्म आज भी नंबर वन है। इस फिल्म की शानदार कहानी और भव्यता ने दर्शकों को थिएटर तक आने पर मजबूर कर दिया था।
World Theatre Day: राजकुमार राव से लेकर नवाजुद्दीन तक, थियेटर से हैं ये कलाकार; बॉलीवुड में कर रहे कमाल

Highest Advance Booking Hindi Movies Sikandar Bahubali 2 Jawan Pathaan Animal War Pushpa 2 Stree
जवान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
जवान

शाहरुख खान की 'जवान' ने साल 2023 में एडवांस बुकिंग में खूब धूम मचाई। इस फिल्म ने पहले दिन पांच लाख 57 हजार टिकट बेचे। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी दर्शकों को खूब लुभाया। 'जवान' ने एडवांस बुकिंग में 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया और टॉप लिस्ट में अपनी जगह बनाई। शाहरुख का स्टारडम यहाँ जमकर चमका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Advance Booking Hindi Movies Sikandar Bahubali 2 Jawan Pathaan Animal War Pushpa 2 Stree
पठान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
पठान

2023 में रिलीज हुई 'पठान' ने शाहरुख खान की चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को शानदार बनाया था। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए पांच लाख 56 हजार टिकट बेचे थे। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था।

विज्ञापन
Highest Advance Booking Hindi Movies Sikandar Bahubali 2 Jawan Pathaan Animal War Pushpa 2 Stree
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : यूट्यूब
केजीएफ चैप्टर 2

यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने साल 2022 में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के हिंदी संस्करण ने एडवांस बुकिंग में पहले दिन के लिए पांच लाख 15 हजार टिकट बेचे थे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म साउथ के साथ हिंदी भाषा में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed