{"_id":"62065adafe246f14a55ed8e6","slug":"hijab-row-sonam-kapoor-reacted-to-the-hijab-controversy-said-turban-can-be-a-choice-but-hijab-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hijab Row: हिजाब विवाद पर सोनम कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पगड़ी विकल्प हो सकती है तो फिर हिजाब क्यों नहीं?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hijab Row: हिजाब विवाद पर सोनम कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- पगड़ी विकल्प हो सकती है तो फिर हिजाब क्यों नहीं?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:18 PM IST
सार
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बाद देशभर में इस पर चर्चा जारी है। इस मामले में अब मनोरंजन जगत के कई कलाकार भी अपनी प्रतिक्रिया और विचार खुलकर सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बाद देशभर में इस पर चर्चा जारी है। इस मामले में अब मनोरंजन जगत के कई कलाकार भी अपनी प्रतिक्रिया और विचार खुलकर सामने रख रहे हैं। कंगना रणौत, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, शबाना आजमी समेत कई सितारे इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी हिजाब विवाद पर अपने विचार रखे हैं। इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनम ने एक सवाल पूछा। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि पगड़ी एक विकल्प हो सकती है तो फिर हिजाब क्यों नहीं?
इस सवाल के साथ ही सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की। शेयक की गई इस तस्वीर में एक कोलाज नजर आ रहा है, जिसके एक तरफ पगड़ी में एक आदमी की तस्वीर है, तो वहीं दूसरी तरफ हिजाब पहने एक महिला की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही इन तस्वीरों पर एक सवाल भी लिखा नजर आ रहा है। दरअसल, पगड़ी पहले व्यक्ति के ऊपर लिखा है, यह एक विकल्प हो सकता है। वहीं हिजाब पहनी महिला की तस्वीर के साथ लिखा है लेकिन यह नहीं हो सकता।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस सोनम कपूर इस मामले पर अपनी राय रखने वाली पहली कलाकार नहीं हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस मामले में पक्ष रख चुकी हैं। इससे पहले हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रणौत ने कहा था कि अगर हिम्मत दिखानी है, तो अफगानिस्तान में बुर्का ना पहन कर दिखाओ, खुद को पिंजरे से मुक्त करना सीखें।
3 of 5
जावेद अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में गीतकार ने लिखा था कि मैं कभी हिजाब के पक्ष में नहीं रहा। मैं अब भी इस पर कायम हूं। साथ ही मैं उन लड़कियों के छोटे समूह को डराने की कोशिश करने वाले गुंडों की भी निंदा करता हूं। क्या यही उनकी मर्दानगी है? इस बात पर अफसोस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिजाब पर विवाद
- फोटो : Social Media
दरअसल कर्नाटक के उडुपी जूनियर कॉलेज से शुरू हुआ यह हिजाब विवाद अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मामला कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज का है, जहां बीते महीने को कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंचीं तो उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया। इस वजह से एक छात्रा ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए हिजाब पहनकर कक्षा जाने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन
5 of 5
कर्नाटक में हिजाब को लेकर हो रहा विवाद
- फोटो : PTI
इसी बीच सोशल मीडिया पर कर्नाटक के कॉलेज का एक वीडियो भी सामने आया। वीडियो में हिजाब पहनकर आने पर कुछ लड़के जय श्रीराम के नारे लगाते दिखाई दिए, जबकि लड़की सामने से अल्लाह हो अकबर कहती दिखाई दी। ऐसे में मामले को लेकर बढ़ते तनाव के बीच कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले में फैसला आने तक सभी छात्रों पर किसी भी तरह के धार्मिक परिधान में कॉलेज आने पर रोक लगा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।