{"_id":"5c10f74cbdec2241b77107f4","slug":"hillary-clinton-doing-aarti-in-isha-ambani-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी की शाही शादी में 'ओम जय जगदीश' की आरती करती दिखीं हिलेरी क्लिंटन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशा अंबानी की शाही शादी में 'ओम जय जगदीश' की आरती करती दिखीं हिलेरी क्लिंटन
Wed, 12 Dec 2018 05:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani wedding
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशा अंबानी की शाही शादी आज है। वहीं मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया इस भव्य समारोह के लिए सज गया है। इससे पहले ईशा अंबानी की शादी का प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर स्थित ओबराय उदय विला और सिटी पैलेस में किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के अलावा हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन शामिल होने पहुंची।
सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें हिलेरी क्लिंटन ओम जय जगदीश की आरती करती हुई दिख रही हैं। यह पहली बार है जब हिलेरी क्लिंटन इस तरह आरती करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी आरती करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि अंबानी परिवार पारंपरिक तरीके से शादी की सभी रस्में निभा रहा है।
3 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
शादी के लिए काशी के पंडितों को बुलाया गया है। कहा जाता है कि, अंबानी परिवार काशी के पंडितों को बहुत मानता है। इन्हीं पंडितों की देख-रेख में शादी की रस्में निभाई जाएंगी। देश के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आज यानी 12 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी। बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ ईशा आज सात फेरे लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी को अपना बनाने आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंच चुके हैं। मुकेश अंबानी ने बारात का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में अनंत अंबानी और आकाश अंबानी घोड़े पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं नीता अंबानी नीले और सुनहरे रंग की साड़ी में कहर ढा रही हैं। मुकेश अंबानी अपनी इकलौती बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी के एक कार्ड की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी और दोनों परिवार की तरफ से 3000 कार्ड बांटे गए हैं। ईशा अंबानी की शादी में पूरे बॉलीवुड को न्योता भेजा गया है इसके अलावा उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शरीक होंगी। एंटीलिया में मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। शादी में शरीक होने के लिए आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ एंटीलिया पहुंच चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।