सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फिल्मों में सह कलाकारों के तौर पर मशहूर हुईं हिमानी शिवपुरी, जानें उनके बारे में खास बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 19 Oct 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Himani shivpuri Birthday Special know unknown facts about her
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों की जीता है। हिमानी शिवपुरी अपना जन्मदिन 24 अक्तूबर को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका अदा की और बड़े पर्दे अपनी अमिट छाप छोड़ी है। जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं। 

Trending Videos
Himani shivpuri Birthday Special know unknown facts about her
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी का जन्म 24 अक्तूबर 1960 को देहरदून में हुआ था। वह मशहूर लेखक डॉ. हरिदत्त भट्ट 'शैलेश' की बेटी हैं। हिमानी शिवपुरी ने अपनी शुरुआत पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की थी। वह शुरुआत से ही अभिनय की शौकीन थीं। स्कूल और कॉलेज में रहते हुए हिमानी शिवपुरी ने काफी समय तक नाटक के लिए काम किया था। उन्होंने अभिनय की पढ़ाई नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himani shivpuri Birthday Special know unknown facts about her
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी ने लंबे समय तक थिएटर के लिए काम किया था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म अब आएगा मजा से की थी। यह फिल्म साल 1984 में आई थी। इसके बाद हिमानी शिवपुरी ने बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था। उन्होंने हम आपके है कौन, राजा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दीवाना मस्ताना, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों काम किया है।

Himani shivpuri Birthday Special know unknown facts about her
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

हिमानी शिवपुरी की पहचान बॉलीवुड फिल्मों में एक सह कलाकार के तौर पर होती है। फिल्मों के अलावा हिमानी शिवपुरी ने अपने अभिनय का दम छोटे पर्दे पर भी दिखाया है। हिमानी शिवपुरी हमारी बेटियों का विवाह, बात हमारी पक्की है, घर एक सपना और एक विवाह ऐसा भी सहित कई टीवी सीरियल में अभिनय कर चुकी हैं। अपने अभिनय के लिए वह कई पुरस्कार भी हासिल कर चुकी हैं। 

विज्ञापन
Himani shivpuri Birthday Special know unknown facts about her
हिमानी शिवपुरी - फोटो : इंस्टाग्राम

आपको बता दें कि हिमानी शिवपुरी इन दिनों कॉमेडी सीरियल हप्पू की उलटन पलटन में काम कर रही हैं। इसमें वह दरोगा हप्पू सिंह की मां का किरदार निभा रही हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते उन्हें दर्शक खूब पसंद करते हैं। बीते दिनों हिमानी शिवपुरी उस समय चर्चा में आ गई थीं जब उनके कोरोना से संक्रमित होने के बारे में पता चला था। खुद के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। हालांकि अब हिमानी शिवपुरी पूरी तरह से ठीक हैं।  


पढ़ें: विजय सेतुपति ने इसलिए किया श्रीलंकाई गेंदबाज मुरलीधरन की बायोपिक से किनारा, ये है पूरा घटनाक्रम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed