फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dastan E Sahir: साहिर के मोहल्ले में साहिर की दास्तां, चुटकुलों पर हंसे तो इन किस्सों पर रो पड़े सुनने वाले

Tue, 24 Jan 2023 06:09 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 24 Jan 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Himanshu Bajpai pragya sharma narrate life stories of sahir ludhianvi Dastan E Sahir at slums of Bollywood
हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अवध के इलाके में किस्सागोई घुट्टी में मिलती है। हर तीज त्यौहार की अपनी कहानियां हैं। बच्चों को सुनाने की कहानियां अलग हैं। कुछ असल और कुछ बस उसी वक़्त सोची हुई। बड़े होकर कहानियां सुनने का वक्त नहीं मिलता और जो बड़ों को बहला सके, ऐसी किस्सागोई आसान भी नहीं है। इस मामले में हिमांशु और प्रज्ञा दाद के हकदार हैं कि बीती शाम साहिर लुधियानवी की जो दास्तां उन्होंने यहां मुंबई के आराम नगर स्थित ‘स्लम्स ऑफ बॉलीवुड’ में सुनाई, उसने पूरी महफिल को पूरे एक घंटे तक अपने जादू से बांधे रखा। साहिर को लोग एक बेहतरीन शायर और गीतकार के रूप में जानते हैं। लेकिन, ये दास्तां बताती है कि बचपन से लेकर अपने आखिरी वक्त तक साहिर ने जिंदगी को एक आम इंसान जैसे ही जिया। कभी शोहरत का मुखौटा लगाकर तो कभी उस मुखौटे की तलाश में जो उन्हें फिर से अपनी अम्मी की गोद में खेला अब्दुल हई बना दे।

Himanshu Bajpai pragya sharma narrate life stories of sahir ludhianvi Dastan E Sahir at slums of Bollywood
हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसलिए रखा गया नाम अब्दुल हई ‘दास्तान ए साहिर’ सुनाने वाले हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा की किस्सागोई में एक खास तरह की तरलता है। वह सामने बैठे श्रोताओं से लगातार संवाद बनाए रखते हैं। ये किस्सागोई वहां से शुरू होती है जब साहिर के वालिद ने उनका नाम अब्दुल हई सिर्फ इसलिए रखा कि ये उनके उस पड़ोसी का नाम था जिससे उनकी अदावत चलती थी। पड़ोसी को गरियाने के लिए बेटे का नाम जो यूं रखा तो बेटा कभी बाप के सीने से लिपट नहीं पाया। मां के कलेजे का वह टुकड़ा था और जो लिखता था तो उसमें भी कलेजा निकालकर रख देता था। साहिर की शुरुआती शोहरत, फिर मुंबई आकर यहां-वहां धक्के खाने से लेकर ये दास्तान उस कालखंड को तफ्सील से सुनाती है जब साहिर हिंदी फिल्म जगत के नंबर वन गीतकार बन गए।

यह भी पढ़ें: साउथ की दो बड़ी फिल्मों को टक्कर दे रही 'वेड', बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा रही विजय की 'वारिसु'

Himanshu Bajpai pragya sharma narrate life stories of sahir ludhianvi Dastan E Sahir at slums of Bollywood
हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लता मंगेशकर का दिलचस्प किस्सा साहिर लुधियानवी के बारे में फिल्मों का शौक रखने वाले काफी कुछ जानते हैं। समाज को लेकर उनकी तल्खियां मशहूर रही हैं। सियासी मिजाज भी वह पूरा रखते थे। लेकिन, कम लोगों को ही पता होगा कि एक वाकये के बाद से वह अपने करार में ये बात भी लिखवाते थे कि जिस फिल्म में वे गाना लिखेंगे, उसमें लता मंगेशकर कतई नहीं गाएंगी। ऐसे तमाम रोचक किस्से हिमांशु और प्रज्ञा इस दास्तान को सुनाने के दौरान टपकाते चलते हैं। दोनों जब शेर सुनाते हैं तो सहज ही श्रोताओं के हाथ मिलकर तालियों में बदल जाते हैं। बीच बीच में वह मौजूदा हालात के मजे भी लेते रहते हैं।


यह भी पढ़ें:  नताशा को मनाने के लिए वरुण ने खूब बेले थे पापड़, चार बार रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी थी हार

विज्ञापन
विज्ञापन
Himanshu Bajpai pragya sharma narrate life stories of sahir ludhianvi Dastan E Sahir at slums of Bollywood
हिमांशु बाजपेयी और प्रज्ञा शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्सोवा में जुटे साहिर के चाहने वाले हिमांशु और प्रज्ञा मुंबई शहर में बीते कुछ दिनों से हैं। सोमवार की रात का उनका शो लेखक, निर्देशक अविनाश दास ने आराम नगर, वर्सोवा स्थित ‘स्लम्स ऑफ बॉलीवुड’ में आयोजित किया। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट को पढ़कर इस शो में तमाम जाने माने चेहरे भी पहुंचे। अभिनेता कुमुद मिश्रा पूरे समय गाल पर हाथ धरे तल्लीनता से ये किस्सागोई सुनते रहे। और, भी तमाम लोग जो रास्ता भटक गए थे देर तक इस शो के बीच में शामिल होते रहे। ‘दास्तां ए साहिर’ की खूबी ये भी रही कि इसमें जब भी साहिर से जुड़ा कोई मजाकिया किस्सा आया लोग ठट्ठा मारकर हंसे और फिर जब बात उनके अकेलेपन की आई तो लोगों की आंखों से आंसू भी बेसाख्ता बह निकले।

यह भी पढ़ें: गांव की मिट्टी से निकल देशभर में चमके ये बॉलीवुड सितारे, हुनर से जीता करोड़ों लोगों का दिल

विज्ञापन
Himanshu Bajpai pragya sharma narrate life stories of sahir ludhianvi Dastan E Sahir at slums of Bollywood
हिमांशु बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब खाड़ी देशों का रुख करेगी ‘दास्तां ए साहिर’ हिमांशु और प्रज्ञा ने इस बात का जिक्र भी बार बार किया कि जहां वह साहिर की दास्तान सुना रहे हैं, इसी वर्सोवा और जुहू इलाके ने साहिर का रुआब देखा है। दोनों के आराम नगर में ही स्थित हरकत स्टूडियो में इतवार के दोनों शो हाउसफुल रहे तो सोमवार रात उन्होंने खास अविनाश दास के कहने पर ‘दास्तान ए साहिर’ का एक शो और रखा। इसके बाद ये दास्तां खाड़ी देशों की तरफ रवाना होगी।

यह भी पढ़ें: 'कालीचरण' से अपनी किस्मत के 'सौदागर' कैसे बने सुभाष घई, जानें क्यों कहा जाता है 'दूसरा शोमैन'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed