बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर के साथ शादी कर ली। वहीं दोनों दुबई में हनीमून मनाने भी पहुंचे। हालांकि दोनों अब अपने हनीमून से लोट आए हैं लेकिन हिमेश ने अपने हनीमून की एक खास फोटो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीर अपने आप में बहुत स्पेशल है। इंटरनेट पर ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। आखिर क्या है माजरा...
इस स्टार कपल ने शेयर की हनीमून की एक खास फोटो, दुबई की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने अपने हनीमून की एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है- Work out mode in holiday mood! Cheers & have a great day to all! Love you.'
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
Work out mode in holiday mood! Cheers & have a great day to all! Love you😊
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
बाद में हिमेश ने सोनिया संग एक और खूबसूरत तस्वीर शेयर की। आपको बता दें कि दोनों पिछले कई सालों से लिव इन में रह रहे थे। खबर है कि सोनिया शादी के बाद अब अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह सकती हैं। सोनिया अब इंडस्ट्री से दूर अपनी नई शादीशुदा जिंदगी और फैमिली लाइफ को इंज्वॉय करना चाहती हैं।
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
वहीं हिमेश रेशमिया कल देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी नई दुल्हन सोनिया कपूर के साथ नजर आए। सूत्रों की मानें तो दोनों ही शादी के बाद हनीमून के बहाने कुछ जरूरी खरीदारी करने के लिए दुबई गए थे और अब वह मुंबई लौट आए हैं। दोनों तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि जनवरी 2017 में हिमेश और उनकी पहली पत्नी कोमल का तलाक हो गया था और अब हिमेश, सोनिया से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत कर चुके हैं।