फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himesh Reshammiya: फैंस के सिर चढ़ा रहता है हिमेश रेशमिया के गाने का क्रेज, इन विवादों से गायक का रहा गहरा नाता

Sun, 23 Jul 2023 08:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Jul 2023 08:56 AM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya birthday know unknown facts about singer and songwriter his networth song career controversy
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया बॉलीवुड और संगीत की दुनिया का बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। उन्होंने अपनी आवाज के दम पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैंस के दिल पर राज किया है। हिमेश के गाने आज भी लोगों को 90 के दशक की झलक देखने को मिलती है। हिमेश के मेलोडी हिट्स गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। हिमेश रेशमिया केवल गायक ही नहीं, बल्कि सॉन्ग राइटर, कंपोजर और अभिनेता भी हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन गाने लिखे हैं और अपनी आवाज से उन्हें सजाया भी है। अपने गाने के लिए हिमेश जितनी सुर्खियां बटोरते हैं, उतना ही वह विवादों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आज हिमेश रेशमिया अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

Himesh Reshammiya birthday know unknown facts about singer and songwriter his networth song career controversy
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को गुजराती संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया के घर में हुआ था। सिंगिंग में हिमेश ने अच्छा करियर बनाया। हालांकि, अभिनय में वह गायकी की तरह अपना सिक्का जमा नहीं पाए। इस सबके अलावा हिमेश निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे थे। इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ उनका गहरा विवाद भी हो चुका है। हिमेश के विवाद सार्वजनिक होने के बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे।

Himesh Reshammiya birthday know unknown facts about singer and songwriter his networth song career controversy
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सबसे पहले उनकी दूसरी शादी पर विवाद हुआ था। हिमेश ने साल 1995 में कोमल से शादी की थी। फिर बाद उन्होंने साल 2017 में कोमल को तलाक दे दिया। इसके बाद चोरी छिपे हिमेश ने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया से शादी रचाई। विवाद तब गहरा गया, जब यह कहा गया कि हिमेश की पहली शादी टूटने की वजह सोनिया ही हैं। दरअसल, खबरें फैलने लगीं कि पहले से ही हिमेश का दिल सोनिया पर आ गया था, जिसकी वजह से उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya birthday know unknown facts about singer and songwriter his networth song career controversy
सोनू निगम-हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया का विवाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप सिंगर सोनू निगम के साथ भी हो चुका है। हिमेश ने सोनू के लिए कहा था कि वह जानते हैं कि सोनू निगम कौन हैं। वह छोटे स्टेज पर जाते हैं। इस पर जवाब देते हुए सोनू ने कहा था कि हिमेश पागल हो गए हैं। सोनू ने कहा कि हिमेश रेशमिया के साथ उनकी तुलना मजाक और अपमान है।
Sunny Leone: सनी लियोनी की इस हरकत से उनकी मां को लगी थी शराब की लत, अभिनेत्री ने वर्षों बाद किया खुलासा

विज्ञापन
Himesh Reshammiya birthday know unknown facts about singer and songwriter his networth song career controversy
आशा भोसले-हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया का बॉलीवुड गायिका आशा भोसले के साथ भी मतभेद रहा है। दरअसल, लोग कहते हैं कि हिमेश नाक से गाते हैं। एक बार इंटरव्यू में जब इस बारे में गायक से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि कोई आरडी बर्मन के सिंगिंग स्टाइल पर बात क्यों नहीं करता है। इस पर दिग्गज गायिका का बयान सामने आया था और उन्होंने कहा था कि हिमेश की बात सुनकर उन्हें गायक को थप्पड़ मारने का मन कर रहा था। इसके बाद हिमेश ने इस मामले में सफाई पेश की थी। उन्होंने कहा था कि उनका आरडी बर्मन पर सवाल खड़े करने का इरादा नहीं था, उनका मतलब इस चीज से था कि कभी बर्मन साहब की गायकी पर सवाल नहीं उठे। हालांकि, उन्होंने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।
Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां खा चुकी हैं जेल की हवा, किसी पर धोखाधड़ी तो किसी पर मर्डर का लगा था आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed