{"_id":"5d358e248ebc3e6cd5066f3d","slug":"himesh-reshammiya-birthday-special-4-bollywood-actors-who-just-married-after-divorce","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तलाक लेते ही इन 4 बॉलीवुड स्टार्स ने ढूंढ लिया था नया साथी, एक ने तो तुरंत कर ली थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तलाक लेते ही इन 4 बॉलीवुड स्टार्स ने ढूंढ लिया था नया साथी, एक ने तो तुरंत कर ली थी शादी
Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Divorce actors
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म इंडस्ट्री में शादी और तलाक दोनों ही आम बात हो चले हैं। जितना आसान यहां शादी करना माना जाता है उससे कई ज्यादा तलाक लेना है। ऐसे में फिल्म और टीवी जगत में ऐसे कई स्टार्स हैं जो एक से ज्यादा शादी कर चुके हैं। कुछेक तो ऐसे भी हैं जिन्होंने तलाक के बाद दूसरी शादी करने में जरा सी भी देरी नहीं की...तो आइए बात करतें है इन स्टार्स की...
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर
- फोटो : instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार, गायक और अभिनेता हिमेश रेशमिया की। हिमेश रेशमिया का जन्मदिन 23 जुलाई को होता है। हिमेश ने अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक देकर गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी की थी। हिमेश ने कोमल से 1995 में शादी की थी और पिछले साल 2017 में तलाक दे दिया था।
रोडीज फेम रघु राम ने रचाई दूसरी शादी तो पहली पत्नी ने शेयर किया खूबसूरत मैसेज
- फोटो : file photo
इसके बाद बात करेंगे एमटीवी रोडिस से फेमस एक्टर रघु राम ने भी पहली पत्नी सुगंधा को तलाक दे दूसरी जीवनसंगिनी ढूंढने में देरी नहीं की। उन्होंने साल 2006 में सुगंधा से शादी की थी और 10 साल बाद साल 2018 में तलाक ले दूसरी शादी कर ली। बता दें कि रघु ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड नताली से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sumeet Vyas
- फोटो : file photo
फिल्म वीरे दी वेडिंग में एक्ट्रेस करीना कपूर संग लीड रोल में नजर आए एक्टर सुमित व्यास ने भी तलाक ले तुरंत शादी कर ली। बता दें कि उन्होंने एक्ट्रेस शिवानी टंकसाले से शादी की थी और साल 2017 में उनसे तलाक ले 6 महीने के अंदर ही एक्ट्रेस एकता कौल से शादी कर ली।
विज्ञापन
Karan Singh Grover
- फोटो : file photo
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और टीवी जगत के जाने-माने एक्टर करण सिंह ग्रोवर की। करण ने सबसे पहले एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी रचाई और उनके बाद टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से ब्याह किया। लेकिन दोनों के साथ करण का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और उन्होंने आखिर में बिपाशा संग सात फेरे ले लिए। शादी से पहले दोनों फिल्म अलोन में एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों में प्यार हुआ और फटाफट शादी कर ली।