आज सावन का पहला सोमवार है। इस खास दिन शिव शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव हिंदू धर्म में सबसे लोकप्रिय भगवानों में से एक और सबके इष्टदेव हैं। पूरा देश शिवमय हो चला है। शिव आस्था के प्रमुख केंद्रों पर रविवार को ही देश-दुनिया से भक्तों का जुटना प्रारंभ हो गया था। अगर बात करें टीवी सीरियल की तो यहां पर भी भगवान शिव पर कई सीरियल बनाए गए। कई सीरियल ऐसे थे जिनमें न सिर्फ शिव की महिमा दिखाई गई बल्कि इसने टीआरपी में भी अपनी खास जगह बनाई। आइए शिवरात्रि के मौके पर आज बात करते हैं इन सीरियल्स की।
{"_id":"5d358b1d8ebc3e6ceb4311d6","slug":"tv-shows-based-on-bhagwan-shiv-on-this-sawan-ka-pehla-somwar-sawan-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान शिव पर बन चुके हैं ये टीवी शोज, समर जय सिंह को तो लोगों ने पूजना शुरू कर दिया था","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भगवान शिव पर बन चुके हैं ये टीवी शोज, समर जय सिंह को तो लोगों ने पूजना शुरू कर दिया था
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 22 Jul 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
पवित्र श्रावण मास
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओम नमः शिवाय
ओम नमः शिवाय
दूरदर्शन के लिए निर्देशक धीरज कुमार के द्वारा बनाए गए सीरियल ‘ओम नमः शिवाय’ में एक्टर समर जय सिंह द्वारा भगवान शिव का किरदार आज भी सबसे लोकप्रिय माना जाता है। समर जय सिंह की लोकप्रियता तो इतनी थी कि लोगों ने उन्हें भगवान शिव मानकर पूजना भी शुरू कर दिया था।

शिव महिमा
शिव महिमा
दूरदर्शन के प्रसिद्ध टीवी शो 'रामायण' में राम बने एक्टर अरूण गोविल भी भगवान शिव का किरदार निभा चुके हैं। फिल्म 'शिव महिमा' में अरुण गोविल ने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। रामायण की तरह ही ये शो भी काफी लोकप्रिय हुआ था।

देवों के देव
देवों के देव
लाइफ ओके पर प्रसारित हो चुके शो ‘देवों के देव- महादेव’ सीरियल ने काफी लोकप्रियता हासिल की। इस शो में भगवान शिव का किरदार मोहित रैना ने निभाया था। ये शो ना सिर्फ मोहित के करियर का बल्कि उस चैनल का भी सबसे ज्यादा टीआरपी लाने वाला शो था।

हर-हर महादेव
हर-हर महादेव
बात करें फिल्म की तो रामायण में हनुमान के किरदार से फेमस हुए एक्टर दारा सिंह भी भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं। 1974 में आई फिल्म हर-हर महादेव में दारा सिंह भगवान शिव बने थे।
बात करें फिल्म की तो रामायण में हनुमान के किरदार से फेमस हुए एक्टर दारा सिंह भी भगवान शिव का रोल निभा चुके हैं। 1974 में आई फिल्म हर-हर महादेव में दारा सिंह भगवान शिव बने थे।