मशहूर गायक और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया अपने काम से ही नहीं बल्कि रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 11 मई साल 2018 में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड सोनिया कपूर से शादी की थी। ऐसे में दोनों की शादी को एक साल हो चुका है। खबर है कि इस मौके पर हिमेश, पत्नी सोनिया संग विदेश में छुट्टियां मनाने गए। वह स्कॉटलैंड में सोनिया के साथ घूमे और सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीर भी शेयर की।
हिमेश रेशमिया ने मनाई शादी की पहली सालगिरह, पत्नी संग शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में दोनों की बेहद शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों साथ में सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। हिमेश जहां एक तरफ पर्पल कलर के सूट में नजर आए तो वहीं, सोनिया की बात करें तो वे ब्लैक ब्लेजर और जींन्स में नजर आईं। दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।
First wedding anniversary!! #ScotlandBlues
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on
बता दें कि इस तस्वीर को शेयर कर हिमेश ने कैप्शन में लिखा, 'शादी की पहली सालगिरह, #ScotlandBlues. सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करने के बाद से ही दोनों को ढेर सारी बधाईयां आना शुरू हो गईं।
वहीं गायक शान ने हिमेश को शादी की पहली सालगिरह की मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'बधाई, आपको और सोनिया को ढेर सारा प्यार।' इंडियन आइडल के पहले विजेता गायक अभिजीत सावंत ने भी इस खास मौके पर कपल को विश किया। बता दें कि शादी पर बात करते हुए हिमेश ने कहा था 'हम काफी समय से साथ में हैं. शादी इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का एक अच्छा कदम थी।'
हिमेश अपनी रिलेशनशिप को साधारण तरीके से जीने में खुश हैं। उन्होंने कहा' हम दोनों साथ में काफी रोमांटिक हैं, मैं उस महिला के साथ हूं जिससे मैं प्यार करता हूं, इससे बेहतर जिंदगी और हो ही नहीं सकती।'