{"_id":"5cda911abdec22072a552f4c","slug":"mystery-poll-officer-in-yellow-saree-reena-dwivedi-got-film-offer-earlier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा चुकी है पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर, बेहद दिलचस्प है कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों के ऑफर भी ठुकरा चुकी है पीली साड़ी वाली पोलिंग अफसर, बेहद दिलचस्प है कहानी
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) आखिरी चरण में पहुंच चुका है। सातवां चरण 19 मई को है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक लेडी ऑफिसर की तस्वीरें कुछ दिनों से छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला पोलिंग अफसर है। पीली साड़ी वाली इस महिला का नाम रीना द्विवेदी है। आम से खास बन चुकीं महिला अधिकारी को लोग पीली साड़ी वाली पोलिंग एजेंट कहकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हालांकि रीना ऐसी पहली शख्स नहीं है जो इस तरह से लाइमलाइट में आ गई हों। इससे पहले प्रिया प्रकाश वॉरियर और डब्बू अंकल भी रातोंरात लाइमलाइट में आ गए थे। आज हम आपको पीली साड़ी वाली महिला से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।
2 of 5
Reena Dwivedi
- फोटो : facebook
पोल अधिकारी रीना द्विवेदी पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। रीना मोहनलाल गंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंची थीं, जब उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं। उनके बूथ पर 100 प्रतिशत मतदान की खबर भी वायरल हुई थी लेकिन फिर बाद में पता चला कि वहां 70 फीसदी मतदान हुआ है। रीना की पीली साड़ी, आंखों पर सनग्लासेज और हाथ में ईवीएम मशीन। उनका ये लुक ही है जो उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है। यहां तक कि लोग रीना को रास्ते में रोककर भी सेल्फी लेने लगते हैं।
3 of 5
Reena Dwivedi
- फोटो : facebook
रीना द्विवेदी लखनऊ के पीडब्यूडी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। सोशल मीडिया में वायरल तस्वीरों में रीना जितनी खुशमिजाज लग रही हैं असल में उनकी जिंदगी तकलीफों से भरी है। इंटरव्यू के दौरान रीना ने बताया साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी। साल 2013 में पति संजय की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Reena Dwivedi
- फोटो : facebook
रीना को पति की जगह नौकरी मिली। उनका 13 साल का बेटा भी है। रीना ने बताया कि बचपन से ही उन्हें फिट रहने का शौक है। यहां तक कि ड्रेस का चयन भी वह ये सोचकर करती हैं, ताकि सुंदर दिखें। उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं लेकिन बेटे की वजह से उन्होंने मना कर दिया। अब ऐसा ऑफर मिलेगा तो सोचूंगी।
विज्ञापन
5 of 5
Reena Dwivedi
- फोटो : facebook
रीना बताती हैं कि उन्हें कई लोगों के फोन भी आ चुके हैं कि आप तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। जब मुझे पहली बार यह पता चला तो मुझे बड़ी हैरानी हुई, लेकिन अब अच्छा लगता है। अन्य सरकारी अधिकारियों से अलग दिखने वाली रीना द्विवेदी अब पूरे देश में फेमस हो चुकी हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर चाय पी लो खाना खा लो जैसी वीडियो पोस्ट करने वाली सोमवती महावर और पाकिस्तानी तैमूर के नाम से फेमस बच्चा अहमद शाह भी रातोंरात मशहूर हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।