फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमेश रेशमिया की पत्नी ने काटा उनके जन्मदिन का केक, कोरोना महामारी के बीच गायक ने फैंस को दिया ये संदेश

Thu, 23 Jul 2020 11:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 23 Jul 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya wife Sonia Kapoor cut his birthday cake during Coronavirus
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवु़ड के मशहूर गायक, संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया ने गुरुवार (23 जुलाई) को अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस सहित फिल्म इंडस्ट्री में हिमेश रेशमिया के करीबी दोस्तों ने भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं हिमेश रेशमिया ने अपना जन्मदिन पत्नी सोनिया कपूर के साथ मनाया।

Himesh Reshammiya wife Sonia Kapoor cut his birthday cake during Coronavirus
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिमेश रेशमिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर उनके जन्मदिन का केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। अपने इस वीडियो के साथ हिमेश रेशमिया ने फैंस और चाहने वालों की बधाई के लिए शुक्रिया अदा किया। साथ ही कोरोना महामारी के खत्म होने की कामना भी की। 

Himesh Reshammiya wife Sonia Kapoor cut his birthday cake during Coronavirus
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में हिमेश रेशमिया कहते हैं, 'देख रहे हैं आप जन्मदिन मेरा और केक ये (सोनिया कपूर) काट रही हैं।' इस पर सोनिया हिमेश को केक खिलाते हुई कहती हैं कि 'क्योंकि आप और मैं एक हैं'। इसके बाद हिमेश रेशमिया बोलते हैं, 'आप सभी की बधाई के लिए शुक्रिया। यह जन्मदिन अलग है। महामारी है, दूरियां हैं, दोस्त भी दूर हैं, लेकिन आप लोग हमेशा दिल के करीब हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya wife Sonia Kapoor cut his birthday cake during Coronavirus
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश रेशमिया वीडियो में आगे कहते हैं, 'जो भी यह वीडियो देख रहा है कि उसके लिए दिल से दुआ है कि आपकी हर दुआ कबूल हो। आपकी जिंदगी में बहुत खुशियां आ जाएं। यह कोरोना चला जाए और आपकी दुनिया में सिर्फ खुशियां हो। आप सभी को दिल से शुक्रिया।' हिमेश रेशमिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

My birthday wish - Wish this pandemic ends and happiness spreads all over forever , lots of love and thanks for all the good wishes ❤️❤️❤️❤️❤️

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

विज्ञापन
Himesh Reshammiya wife Sonia Kapoor cut his birthday cake during Coronavirus
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस वीडियो के साथ हिमेश रेशमिया ने फैंस के लिए पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने वीडियो के पोस्ट में लिखा, 'मेरे जन्मदिन पर दुआ करता हूं कि यह महामारी खत्म हो जाए और हर तरफ हमेशा खुशियां हों, आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया।' हिमेश रेशमिया के फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

पढ़ें: 'नाम है तेरा-तेरा' से 'एक बार आ जा आ जा' तक, जन्मदिन पर सुनें हिमेश रेशमिया के 10 बेहतरीन गाने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed