फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Kumar Birthday: इस अभिनेत्री का उधार नहीं चुका पाए मनोज कुमार, अब तक है इस बात का मलाल

Thu, 23 Jul 2020 10:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Manoj Kumar Birthday Special Actress Nanda Helped Him Know an Unknown Story
मनोज कुमार - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को हुआ था। मनोज कुमार इस साल अपना 83वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। मनोज कुमार के जीवन और फिल्मी करियर की यूं तो कई बातें सामने आती रहती हैं। लेकिन उनके जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा जो उन्होंने खुद साझा किया था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर सुनाते हैं। ये किस्सी अभिनेत्री नंदा से जुड़ा है।

Manoj Kumar Birthday Special Actress Nanda Helped Him Know an Unknown Story
nanda - फोटो : social media

60 और 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नंदा का 25 मार्च 2014 को निधन हुआ था। नंदा के निधन के समय मनोज कुमार ने खुद बीबीसी से बात करते हुए बताया था कि वो अभिनेत्री का उधार उनके अंत समय तक नहीं उतार पाए थे। मनोज कुमार ने नंदा को याद करते हुए कहा था, 'मैंने उनके साथ पहली फिल्म बेदाग की थी। वो मुझसे काफी सीनियर थीं पर उन्होंने मुझे इस बात का एहसास भी नहीं होने दिया। कहते हैं कि औरत में एक हिस्सा ममता का भी होता है और नंदा जी में इसकी झलक साफ दिखती थी।'

Manoj Kumar Birthday Special Actress Nanda Helped Him Know an Unknown Story
मनोज कुमार

मनोज ने आगे बताया था, 'दूसरी फिल्म जो मैंने उनके साथ की वो थी गुमनाम जिसका थोड़ा बहुत हिस्सा मैंने लिखा था और निर्माताओं के कहने पर मैं उस फिल्म का निर्देशक भी बना और इस नाते मुझे नंदा जी जैसी बड़ी कलाकार को निर्देश भी देने थे। पर उन्होंने इतनी विनम्रता से मेरे साथ काम किया कि मैं उस दिन के बाद से उनका कायल हो गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj Kumar Birthday Special Actress Nanda Helped Him Know an Unknown Story
मनोज कुमार

मनोज कुमार और नंदा की बेहद चर्चित फिल्म थी 'शोर। मनोज कुमार ने बताया कि इस फिल्म के लिए पहले वो शर्मिला टैगोर को लेने वाले थे लेकिन बात नहीं बन पाई। मनोज कुमार ने कहा, 'फिर मैंने स्मिता पाटिल के पास इस किरदार को करने के लिए प्रस्ताव भेजा पर उन्होंने मना कर दिया। तब मेरी पत्नी शशि ने कहा कि आप नंदा को क्यों नहीं लेते? मैंने कहा कि अच्छा नहीं लगता वो इतनी बड़ी स्टार हैं और जिस काम को औरों ने मना किया हो वो उसे क्यों करेंगी?'

विज्ञापन
Manoj Kumar Birthday Special Actress Nanda Helped Him Know an Unknown Story
मनोज कुमार - फोटो : manoj kumar

आगे उन्होंने बताया, 'फिर मैंने अपनी पत्नी के कहने पर उन्हें फोन किया और नंदा जी ने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि मैं एक शर्त पर आपकी ये फिल्म करूंगी और वो शर्त ये है कि मैं इस फिल्म के लिए आपसे एक रुपया नहीं लूंगी।' मनोज कुमार ने कहा, 'किसी के एहसान का बदला आप नहीं चुका सकते लेकिन फिर भी मैंने हर कोशिश की थी कि नंदा जी का एहसान उतार सकूं लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया।'

पढ़ें: टी-सीरीज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज, ऑडिशन के लिए कलाकारों से मांगे पैसे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed