फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टी-सीरीज के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज, ऑडिशन के लिए कलाकारों से मांगे पैसे

Thu, 23 Jul 2020 09:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Jul 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
T-Series Files Criminal Complaint Against Fraudsters Impersonate By Name of Bhushan Kumar and Company
टी-सीरीज - फोटो : Social Media

म्यूजिक लेबल और फिल्म निर्माता कंपनी टी-सीरीज और उसके कर्ता-धर्ता भूषण कुमार के नाम पर संघर्षशील कलाकारों से हो रही धोखाधड़ी के खिलाफ कंपनी ने आपराधिक मामला दर्ज कराया है। दरअसल, कुछ लोग खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर भूषण कुमार के नाम पर छोटे-मोटे कलाकारों और मॉडल्स से पैसे ऐंठ रहे थे। बदले में उन्हें झांसा दे रहे थे कि वह टी-सीरीज के बैनर तले बन रही फिल्मों और इसके म्यूजिक वीडियोज में उन्हें काम दिलवाएंगे। 

T-Series Files Criminal Complaint Against Fraudsters Impersonate By Name of Bhushan Kumar and Company
'भूल भुलैया 2' - फोटो : instagram

कंपनी को पता चला है कि कुछ लोग उनके प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'भूल भुलैया 2' के ऑडिशन के लिए संघर्षशील कलाकारों से पैसे बटोर रहे हैं। इस धोखाधड़ी में वह कंपनी के नाम के साथ भूषण कुमार का नाम भी दिल खोलकर इस्तेमाल कर रहे हैं। 

T-Series Files Criminal Complaint Against Fraudsters Impersonate By Name of Bhushan Kumar and Company
टी-सीरीज - फोटो : Social Media

सिर्फ 'भूल भुलैया 2' ही नहीं, इसके अलावा एक म्यूजिक वीडियो में काम दिलाने के लिए हेयर ड्रेसर और मेकअप आर्टिस्ट को भी शिकार बनाया गया। ऐसी कुछ शिकायतों को संज्ञान में लेकर कंपनी ने अंबोली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 415, 416, 417, 419 और 420 के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और कंपनी का नाम खराब करने जैसे मामलों में केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
T-Series Files Criminal Complaint Against Fraudsters Impersonate By Name of Bhushan Kumar and Company
गुलशन कुमार के पुत्र और ‘टी सीरीज’ के मालिक भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला

कंपनी की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है, 'इन अनजान व्यक्तियों के मंसूबे उनके काम से साफ पता चल रहे हैं कि वह गैर कानूनी तरीके से भूषण कुमार और उनकी कंपनी टी-सीरीज का नाम बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उसका गलत फायदा उठा कर वह कलाकारों और कर्मचारियों से पैसे की उगाही कर रहे हैं। ना तो भूषण कुमार और ना ही टी-सीरीज ऑडिशन के रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी कलाकार, मॉडल या कर्मचारी से कोई पैसा नहीं लेते हैं।'

विज्ञापन
T-Series Files Criminal Complaint Against Fraudsters Impersonate By Name of Bhushan Kumar and Company
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले सलमान खान के नाम पर भी कुछ लोग इसी तरह की धोखाधड़ी कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से इस तरह की चीजों को नकारा था। वहीं अक्षय कुमार के नाम से भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जिसके बाद अभिनेता ने अपने फैंस को इस खबर के फेक होने की जानकारी दी थी।

पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी की होस्ट बनीं फराह खान, बैरिस्टर बाबू के 50 एपिसोड पूरे समेत मनोरंजन की पांच फटाफट खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed