फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिथुन के दूसरे बेटे की फिल्म के म्यूजिक रिलीज की तैयारियां शुरू, हिमेश ने दिखाई झलकियां

Thu, 11 Jun 2020 02:39 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 11 Jun 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya will compose music for Mithun Chakraborty son upcoming film bad Boy share a special video
हिमेश रेशमिया फिल्म 'बैड बॉय' का म्यूजिक देंगे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारतीय संगीत की दुनिया के जाने माने गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बैड बॉय' को म्यूजिक देने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनके उत्साह की वजह यह है कि इस फिल्म से हिंदी सिनेमा के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन कुरैशी हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। 




Himesh Reshammiya will compose music for Mithun Chakraborty son upcoming film bad Boy share a special video
नमाशी चक्रवर्ती, मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

मिथुन चक्रवर्ती की पहचान 'डिस्को डांसर' के रूप में की जाती है इसलिए हिमेश रेशमिया चाहते हैं कि उनके बेटे नमाशी के लिए भी वह कुछ ऐसा म्यूजिक बनाएं कि नमाशी का शुरुआती करियर भी उनके म्यूजिक के दम पर ही याद किया जाए। आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री का जो हाल है उसे देखकर हिमेश रेशमिया के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होगा कि वह कोई भी ऐसा म्यूजिक बनाएं जो कि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को उनके पिता जैसा नाम दिला सके। 

Himesh Reshammiya will compose music for Mithun Chakraborty son upcoming film bad Boy share a special video
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

हिमेश का कहना है, 'मिथुन दा म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर एक सबसे बड़े ट्रेंड सेटर के रूप में रहे हैं। मुझे बड़ी खुशी है कि मुझे उनकी इस विरासत को उनके बेटे नमाशी के साथ आगे बढ़ाने का मौका मिला है। उनकी पहली फिल्म 'बैड बॉय' का सबको बेसब्री से इंतजार है।' युवा अभिनेता नमाशी भी अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Watch out for the music of Bad BOY , here’s the glimpse of the theme of Bad BoY @amrinqureshi99 @namashi_chakraborty @inboxpictures @realhimesh @badboy_film @isajidqureshi @penmovies #jayantilalgada#penindialtd #sajidqureshi #rajkumarsantoshi #wackykhan #badboymovie #namashichakraborty #amrinqureshi

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya will compose music for Mithun Chakraborty son upcoming film bad Boy share a special video
नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

वह कहते हैं, 'इस फिल्म को लेकर मेरे अंदर बहुत उत्साह है। ऊपर से इस फिल्म को हिमेश जैसे संगीतकार का म्यूजिक मिल रहा है। इसके लिए तो इंतजार ही नहीं होता।' फिल्म में नमाशी के साथ निर्माता साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह कहती हैं, 'मेरे लिए तो यह एक सपना सच होने जैसा है जब मुझे ऐसी फिल्म के साथ अपनी शुरुआत करने का मौका मिल रहा है जिसे मिथुन दा, हिमेश रेशमिया और राजकुमार संतोषी जैसे लोगों का साथ मिल रहा हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The journey towards the music of Bad Boy has just begun , here’s the glimpse of the theme of bad boy @amrinqureshi99 @namashi_chakraborty @inboxpictures @realhimesh @badboy_film @isajidqureshi @penmovies #jayantilalgada#penindialtd #sajidqureshi #rajkumarsantoshi #wackykhan #badboymovie #namashichakraborty #amrinqureshi

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

विज्ञापन
Himesh Reshammiya will compose music for Mithun Chakraborty son upcoming film bad Boy share a special video
नमाशी चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञात है कि नमाशी और अमरीन की इस डेब्यू फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान ने रिलीज किया है। सलमान ने पोस्टर रिलीज करने के साथ ही इन दोनों युवा कलाकारों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें नमाशी और अमरीन के साथ सस्वता चटर्जी, जॉनी लीवर और राजेश शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पढ़ें: बुजुर्गों के घर पहुंचेगा दोनों वक्त का खाना, इस निर्माता ने गुरुद्वारे के साथ मिलकर शुरू किया अभियान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed