{"_id":"5ededfd8786a6779d80ce29e","slug":"vicky-kaushal-kept-filming-manmarziyaan-scene-after-getting-hit-by-pan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सीन में खून बहने के बाद भी विकी कौशल ने जारी रखी थी शूटिंग, फिल्म में दिखाया गया है ओरिजनल सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सीन में खून बहने के बाद भी विकी कौशल ने जारी रखी थी शूटिंग, फिल्म में दिखाया गया है ओरिजनल सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 11 Jun 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विकी कौशल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल को लीक से हटकर फिल्म करने वाले कलाकार माना जाता है। अपनी इसी खासियत के चलते अब विकी की गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में भी होने लगी है। मसान और उरी जैसी फिल्मों से विकी दर्शकों के बीच खुद को साबित कर चुके हैं। हाल ही में खुलासा हुआ कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान विकी के चोट लग गई थी लेकिन फिर वो शूटिंग करते रहे।
2 of 5
विकी कौशल
- फोटो : Social Media
एक शख्स ने विकी को टैग करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं। ये उनकी फिल्म मनमर्जियां की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है विकी की झड़प हो जाती है तो सॉसपैन उनके गाल पर लग जाता है। इस वजह से चेहरे पर सच में चोट लग जाती है और खूब बहने लगता है। ये सीन फिल्म में बिना काटे दिखाया गया है।
3 of 5
विकी कौशल और अनुराग कश्यप का ट्वीट
- फोटो : Twitter
यूजर ने इस तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए विकी कौशल से पूछा कि क्या वाकई में उनका गाल कट गया था। इस पर जवाब देते हुए विक्की ने लिखा है, 'मुझे सीन के दौरान इसका एहसास नहीं हुआ लेकिन खुशी है, अनुराग कश्यप ने कट नहीं कहा। वहीं इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने भी कहा है कि हां विकी ने ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विकी कौशल
- फोटो : Instagram
हाल ही विकी कौशल ने जानकारी दी थी कि उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के पोस्ट प्रोडक्शन का रुका हुआ काम शुरू हो रहा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक फोटो साझा करके दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
विकी कौशल और शूजित सरकार
- फोटो : Instagram
बता दें कि विकी कौशल की ये फिल्म भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक है जिन्होंने ब्रिटिश इंडिया के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ डायर को ब्रिटेन में मार दिया था। उधम सिंह ने ऐसा जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए किया था। जनरल ओ डायर ने ही इस गोलीकांड के आदेश दिए थे जिसे जनरल डायर ने अंजाम दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।