फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी 'प्रह्लाद' तो कभी 'शाका लाका बूम- बूम' का 'संजू' बन किंशुक वैद्य ने जीता फैंस का दिल, तस्वीरों में देखिए कितना बदल गया लुक

Thu, 11 Jun 2020 02:24 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 11 Jun 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Kinshuk Vaidya Child Actor Who Played Prahlad Role In Vishnu puran and Sanju in Shaka Laka Boom Boom
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

बाल कलाकार के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले किंशुक वैद्य की तस्वीर देखते ही आपको 'शाका लाका बूम बूम' का संजू याद आ जाएगा। जी हां, वही संजू जिसकी मैजिक पेंसिल के 90 के दशक में हम सभी दीवाने थे। हमारी तरह संजू भी अब बड़े हो चुके हैं। उनका जन्म 1990 में मुंबई में हुआ था।

Kinshuk Vaidya Child Actor Who Played Prahlad Role In Vishnu puran and Sanju in Shaka Laka Boom Boom
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

पांच साल की उम्र से ही किंशुक वैद्य ने मराठी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली हिंदी फिल्म अजय देवगन और काजोल स्टारर 'राजू चाचा' थी। इस फिल्म में वह राहुल के किरदार में नजर आए थे। उस वक्त किंशुक वैद्य करीब नौ साल के थे।

Kinshuk Vaidya Child Actor Who Played Prahlad Role In Vishnu puran and Sanju in Shaka Laka Boom Boom
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

इसी दौरान उन्हें बी आर चोपड़ा की विष्णु पुराण में प्रह्लाद बनने का मौका मिला। इस धारावाहिक से भी उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। हालांकि किंशुक की हसरत फाइटर प्लेन उड़ाने की थी लेकिन चश्मा लगने की वजह से उनका ये सपना अधूरा रह गया और वह एक्टिंग की दुनिया में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kinshuk Vaidya Child Actor Who Played Prahlad Role In Vishnu puran and Sanju in Shaka Laka Boom Boom
किंशुक वैद्य - फोटो : social media

किंशुक अब तक 'शाका लाका बूम बूम', 'ये है आशिकी', 'एक रिश्ता साझेदारी का' शोज में काम कर चुके हैं। आप किंशुक के बिना ‘शाका लाका बूम बूम’ इमेजिन ही नहीं सकते। 2004 में ‘शाका लाका बूम बूम’ के खत्म होने के बाद किंशुक ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया और पढ़ाई- लिखाई पर ध्यान देने लगे। किंशुक ने बैचलर ऑफ मास मीडिया की डिग्री ली है और एडवरटाइजमेंट में स्पेशलाइजेशन किया है।

विज्ञापन
Kinshuk Vaidya Child Actor Who Played Prahlad Role In Vishnu puran and Sanju in Shaka Laka Boom Boom
किंशुक वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया

‘एक रिश्ता साझेदारी का’ के साथ वह फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में लौटे। इसके बाद से उनका एक्टिंग सफर जारी है। 2018 में वो एमटीवी के शो लव फॉर दी रन में दिखाई दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed