भारतीय सिनेमा की जानी- मानी फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए इस संकट की घड़ी में बीमारों और बुजुर्गों की तरफ सहायता का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने वर्सोवा गुरुद्वारे के साथ मिलकर उन लोगों तक लंगर पहुंचाने की व्यवस्था की है जो खाना पकाने और बाहर से खाने का इंतजाम करने में असमर्थ हैं।
बुजुर्गों के घर पहुंचेगा दोनों वक्त का खाना, इस निर्माता ने गुरुद्वारे के साथ मिलकर शुरू किया अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे में लंगर की प्रथा तो हमेशा से चली आ रही है लेकिन गुनीत ने ऐसी व्यवस्था की है कि प्रत्येक बीमार और बुजुर्ग के पास खाना उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। गुनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा की है।
इस फोटो में उन्होंने लिखा है, 'कोई भी जरूरतमंद या बीमार इंसान जो वर्सोवा, 4 बंगला और 7 बंगला या फिर इसके आसपास रहता है, वह सीधे मुझसे संपर्क कर सकता है। लंगर आपके दरवाजे तक दिन में दो बार पहुंचाया जाएगा।' Please spread the word and DM me. Will connect you to the gurudwara team. Any older age / unwell people who are unable to cook, the Versova Gurudwara will deliver food twice a day to your doorstep. @muffi19c pic.twitter.com/VMbi7vb7kJ
इस फोटो के साथ गुनीत ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'कृपया इन शब्दों को फैलाएं और सीधे मुझसे संपर्क करें। मैं आपको गुरुद्वारे में मौजूद टीम से जोड़ दूंगी। कोई भी बुजुर्ग या बीमार इंसान जो अपने घर पर खाना पकाने में असमर्थ है, उसे वर्सोवा गुरुद्वारे से खाना दिन में दो बार उसके घर तक उपलब्ध कराया जाएगा।'
गुनीत मोंगा को हिंदी सिनेमा में गैंग्स ऑफ वासेपुर, पेडलर्स, द लंचबॉक्स, मसान और जुबान जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करने के लिए जाना जाता है। वर्ष 2018 में उन्होंने 'पीरियड- एंड ऑफ सेंटेंस' जैसी डॉक्यूमेंट्री बनाकर बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट का ऑस्कर अवार्ड भी अपने नाम किया है।
पढ़ें: अनुपम खेर ने भाई से कटवाए बाल, कहा- 'ये तो बड़ी जल्दी हो गया', वायरल हुआ मजेदार वीडियो