{"_id":"5bf5429cbdec2269be333642","slug":"hina-khan-busy-with-her-shooting-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीरियल से क्यों गायब हैं कसौटी की 'हिना', नाराज दिखे फैंस तो सामने आ गई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सीरियल से क्यों गायब हैं कसौटी की 'हिना', नाराज दिखे फैंस तो सामने आ गई सच्चाई
Wed, 21 Nov 2018 05:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर के चर्चित सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 आने का बाद से ही खबरों में है। वहीं हाल ही में शो में एंट्री करने वाली हिना खान ने शो को एक लेवल अप भी कर दिया है। कोमोलिका के किरदार से उन्होंने शो में एंट्री की है। वहीं दर्शकों को अपनी झलक दिखाकर उनको दीवाना भी बना दिया है, मगर पिछले कुछ एपिसोड्स से हिना खान दिखाई नहीं दे रही है।
2 of 5
hina khan
- फोटो : screengrab
फैंस शो में हिना को काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसका बुरा हिना के फैंस को लग सकता है। खबरों के अनुसार, हिना अभी कुछ दिनों तक दर्शकों से दूर रहेंगी। आपको बता दें कि, कसौटी का हिस्सा बनने से पहले हिना खान ने कई सारे प्रोजेक्ट साइन किए थे।
3 of 5
hina khan
हिना अभी अपने उन सभी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। साथ ही वह अपने आने वाले शो के लिए बाइक राइडिंग के हुनर भी सीख रही हैं। हिना कुछ दिन पहले अपने बॉयफ्रैंड रॉकी के साथ मालदीव भी घूमने गई थीं। यही वजह है कि वह शो में लंबे समय से दिखाई नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina khan
हिना को कोमोलिका का रुप में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं उनके बोले गए डायलॉग भी सोशल मीडिया पर काफी हिट हैं। हिना ने पूछने पर इसका सारा क्रेडिट प्रोड्यूसर एकता कपूर को दिया था। वहीं कुछ दिनों पहले हिना ने फैंस को कहा था कि उनसे प्यार नहीं, नफरत करें। लोग अगर कोमोलिका से नफरत करेंगे तो इसका मतलब ये होगा कि उन्हें मेरा काम पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
- फोटो : screengrab
हाल ही में हिना सलमान खान के शो बिग बॉस 12 में भी नजर आई थीं जिसमें उन्होंने हिना की अदालत में कई कंटेस्टेंट पर संगीन इल्जाम लगाए। टीवी की सबसे बड़ी वैंप बनीं हिना खान को असल जिंदगी में घूमना खूब पसंद है। हिना अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ छुट्टियां बिताने देश से बाहर जाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।