{"_id":"5bf53dadbdec2269a12fd69d","slug":"karan-johar-offer-role-to-ajay-devgn-for-film-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले घर जाकर खत्म की दुश्मनी, अब करण जौहर ने अजय देवगन को इस बड़ी फिल्म में दिया रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले घर जाकर खत्म की दुश्मनी, अब करण जौहर ने अजय देवगन को इस बड़ी फिल्म में दिया रोल
Wed, 21 Nov 2018 04:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajay devgn
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आखिरकार करण जौहर और अजय देवगन के बीच सालों पुरानी दुश्मनी पूरी तरह से खत्म हो गई है। हाल ही में अजय, पत्नी काजोल के साथ करण के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। अब अजय दिसंबर में करण के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'सिंबा' में मेहमान कलाकार की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
2 of 5
Ajay Devgn
बताया जाता है कि पुराना विवाद पीछे छोड़ने की पहल करण की तरफ से हुई। वह अजय देवगन के घर गए और काजोल को मध्यस्थ बनाया। वैसे 2 साल पहले काजोल और करण में भी ठन गई थी लेकिन उनकी दोस्ती इतनी पुरानी है कि वे ज्यादा दिन एक-दूसरे से नाराज नहीं रह सके।
3 of 5
अजय देवगन
अब काजोल ने अजय को भी करण के साथ हाथ मिलाने के लिए राजी किया। उल्लेखनीय है कि सिंबा का निर्देशन अजय के अच्छे दोस्त रोहित शेट्टी ने किया है। दोनों ने करीब 10 फिल्में साथ में कीं। सिंबा एक पुलिसवाले की कॉमिक कहानी है, जिसमें अजय, रोहित की फिल्म सिंघम के ब्रांड के रूप में थोड़ी देर के लिए नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan johar
- फोटो : screengrab from instagram
बता दें कि करण जौहर और अजय देवगन के रिश्ते में खटास फिल्म शिवाय की रिलीज के दौरान हुई थी। सोशल मीडिया पर कमाल आर खान ने फिल्म के कुछ सीन लीक कर दिए थे। इतना ही नहीं फिल्म को लेकर कमाल आर खान की एक रिकॉर्डिंग सामने आई थी। जिसमें केआरके कह रहे थे कि शिवाय की मार्केटिंग खराब करने के लिए करण जौहर ने उन्हें 25 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
5 of 5
karan johar
इसी बात को लेकर बवाल इतना बढ़ गया था कि अजय ने काजोल को करण से बात करने और उनसे दोस्ती रखने तक के लिए मना कर दिया था। उन दिनों करण जौहर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल लेकर आए थे। करण जौहर ने फिल्म पर काफी पैसा खर्च किया था। दोनों फिल्मों की रिलीज डेट एक ही दिन 28 अक्टूबर 2016 में थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।