{"_id":"5bf53e43bdec2267b36acfff","slug":"bollywood-superstar-shah-rukh-khan-s-spent-his-chilhood-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस शहर में बीता शाहरुख खान का बचपन, मुंबई में ऐसे बसा दिया मेरठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूपी के इस शहर में बीता शाहरुख खान का बचपन, मुंबई में ऐसे बसा दिया मेरठ
Wed, 21 Nov 2018 04:45 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 21 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
shah rukh khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का बचपन यूपी के इस शहर में बीता है। इस शहर से किंग खान का क्या खास कनेक्शन है इसके बारे में शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे। यही नहीं बल्कि शाहरुख खान ने इस शहर के लिए अपनी जेब से छह लाख रुपए भी खर्च किए थे। एक दिलचस्प किस्सा यह भी है कि शाहरुख ने मेरठ शहर को मुंबई में बसा दिया। जानिए कैसे:-
2 of 8
शाहरुख खान
21 दिसंबर को रिलीज होने वाली शाहरुख खान की फिल्म जीरो में भी मेरठ की पूरी पृष्ठभूमि को दर्शाया गया है। दरअसल, बात ऐसी है कि शाहरुख खान के मामा मेरठ में घंटाघर के पास लाला के बाजार में रहते थे। बताया जाता है कि शाहरुख खान का बचपन मेरठ में बीता है। यही नहीं बल्कि उसके बाद भी शाहरुख कई बार मेरठ आए।
3 of 8
शाहरुख खान
बताया जाता है कि शाहरुख खान को मेरठ बेहद पसंद आया था। इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म जीरो के लिए मेरठ को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
shah rukh khan
शाहरुख खान के मामा लाला के बाजार में रहते थे। वहीं टीम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि बचपन में शाहरुख खान कई बार मामा के यहां मेरठ आए हैं। तभी से मेरठ उनके जेहन में बस गया। उन्हें मेरठ से लगाव हो गया। आनंद एल राय को भी मेरठ काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
5 of 8
मेरठ घंटाघर
जब शाहरुख ने मेरठ के लिए खर्च किए थे 6 लाख
मेरठ का घंटाघर तो सभी जानते हैं लेकिन इससे जुड़े किस्से आप शायद ही जानते हों। इसकी टिक टिक करती घड़ी हमेशा लोगों को सही समय बताती रही है। एक समय था जब पूरा शहर ही इस घड़ी के पेंडुलम की आवाज पर चलता ओर थम जाता था। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब मेरठ में घंटाघर की घड़ी चलनी बंद हो गई थी। इस बारे में जब शाहरुख खान को पता चला तो उन्होंने अपनी जेब से 6 लाख रुपए खर्च किए और घड़ी को ठीक करा दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।