{"_id":"5d776ce48ebc3e016d630457","slug":"hindi-diwas-2019-amitabh-bachchan-to-manoj-bajpai-bollywood-actors-who-talk-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदी दिवसः अपनी हिंदी से बॉलीवुड में चमके ये स्टार्स, फैंस देते हैं मिसाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिंदी दिवसः अपनी हिंदी से बॉलीवुड में चमके ये स्टार्स, फैंस देते हैं मिसाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 10 Sep 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
amitabh bachchan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में आज अंग्रेजी भाषा का बोलबाला है। बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे भी हैं जिन्हें अपनी मातृ भाषा बोलने में परेशानी होती है । वहीं कुछ ऐसे सितारे हैं जिन्होंने हिंदी भाषा में अपना लोहा मनवाया है। 14 सितंबर को हिंदी दिवस है । इससे पहले हम आपको उन कलाकार के बारे में बताते हैं जो फर्राटेदार अंग्रेजी के साथ बेहतरीन हिंदी भी बोलते हैं।
2 of 7
amitabh bachchan
- फोटो : social media
इस कड़ी में पहला नाम अमिताभ बच्चन का आता है। बिग बी के पिता श्रीहरिवंश राय बच्चन एक हिंदी कवि थे। शायद उनमें ये गुण अपने पिता की ही देन है। बात चाहे कोई टीवी शो होस्ट करने की हो या फिल्मों के संवाद की, अमिताभ अपनी हिंदी से लोगों का मन जीत लेते हैं।
3 of 7
ओमपुरी
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार ओम पुरी ने अपने करियर की शुरुआत एक ऐसे एक्टर के तौर पर की थी जिसकी अंग्रेजी में हालत पतली थी। लेकिन हिंदी में उन्हें कोई मात नहीं दे सकता था। हिंदी में अच्छी पकड़ और बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्हें आसानी से फिल्मों में काम मिला। इसके बाद उन्होंने अंग्रेजी भाषा भी सीखी और हॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रजा मुराद
नकारात्मक रोल से लोकप्रिय होने वाले एक्टर रजा मुराद की आवाज के साथ हिंदी भी दमदार है। रजा अभी तक 200 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने एक पंजाबी फिल्म के साथ कई तेलुगु फिल्में और कुछ टीवी सीरियल में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 7
ashtutosh rana
- फोटो : अमर उजाला
हिंदी भाषा की बात हो तो एक नाम आशुतोष राणा का भी आता है। आशुतोष की एक्टिंग बेहतरीन होने के साथ हिंदी भी लाजवाब है। वैसे तो आशुतोष मराठी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुके हैं लेकिन उनकी हिंदी का कोई तोड़ नहीं। अच्छी हिंदी के चलते उन्होंने कई टीवी शो भी होस्ट किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।