फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले भी ये 6 सेलेब्स दर्दनाक हादसों में गंवा चुके जिंदगी, लिस्ट में 'हीरा ठाकुर' की पत्नी भी शामिल

Fri, 19 Jul 2019 06:47 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 19 Jul 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Hira Thakur wife Soundarya to Child artist Shivlekh Singh 6 stars died in accident
soundarya, shivlekh and shobha - फोटो : file photo

बीते दिनों टीवी इंडस्ट्री ने दो एक्टर्स को खो दिया। इनमें से एक एक्टर 'बालवीर' सीरियल में बाल कलाकार का रोल निभा चुका शिवलेख सिंह है तो वहीं दूसरी कन्नड़ एक्ट्रेस शोभा है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब स्टार्स की इस तरह से मौत हो गई हो। इससे पहले भी कई सितारे ऐसे हैं जिनकी कार दुर्घटना में मौत हो गई और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया। जानिए 6 स्टार्स के बारे में जिनका एक्सीडेंट में निधन हो गया। 

Hira Thakur wife Soundarya to Child artist Shivlekh Singh 6 stars died in accident
Shivlekh Singh - फोटो : instagram

टेलीविजन इंडस्ट्री में महज 14 साल की उम्र में पहचान बनाने वाले बाल कलाकार शिवलेख सिंह (Shivlekh Singh) का निधन हो गया। शिवलेख माता पिता के साथ रायपुर जा रहे थे कि तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। हादसे में शिवलेख की तुंरत मौत हो गई जबकि पेरेंट्स की हालत नाजुक बनी हुई है। शिवलेख ने डेब्यू 'संकटमोचन हनुमान' (Sankat Mochan Hanuman) सीरियल से किया था। इसके अलावा 'ससुराल सिमर का', सब टीवी के 'खिड़की', 'बालवीर', 'श्रीश्रीमान श्रीमतीजी' और बिग मैजिक के 'अकबर बीरबल' जैले कई सीरियल कर चुके हैं। शिवराज 'ससुराल सिमर का' सीरियल से लाइमलाइट में आए थे। शिवलेख आखिरी बार 'केसरी नंदन' सीरियल में बतौर केसरी के दोस्त पप्पू के रोल में नजर आए। 

Hira Thakur wife Soundarya to Child artist Shivlekh Singh 6 stars died in accident
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस शोभा का भी निधन हो गया। टीवी शो मगालु जानाकी की एक्ट्रेस की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त एक्ट्रेस मंदिर के लिए रवाना हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो शोभा कई लोगों के साथ बनशंकरी मंदिर दर्शन के लिए निकली थीं। बागालकोट जिले में चित्रदुर्ग के इस मंदिर के जाने के बीच में ही उनके साथ ये हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hira Thakur wife Soundarya to Child artist Shivlekh Singh 6 stars died in accident
Soundarya - फोटो : social media

21 मई 1999 को रिलीज हुई 'सूर्यवंशम' फिल्म से साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस सौंदर्या ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में हीरा ठाकुर बने अमिताभ बच्चन की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र 17 अप्रैल 2004 में हुआ। सौंदर्या भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं, तभी बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर जब हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा तभी क्रैश हो गया। हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट थीं।

विज्ञापन
Hira Thakur wife Soundarya to Child artist Shivlekh Singh 6 stars died in accident
Danish Zehen - फोटो : social media

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट दानिश जेहन की अचानक मौत की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दानिश की मौत कार एक्सीडेंट में हुई थी। जिस वक्त दानिश का एक्सीडेंट हुआ वह किसी शादी से वापस आ रहे थे। दानिश मशहूर यूट्यूबर होने के साथ-साथ ब्लॉगर भी थे और युवाओं में काफी लोकप्रिय थे। दानिश महज 22 साल का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed