बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा (Pooja Batra) और नवाब शाह (Nawab Shah) ने दिल्ली में गुपचुप शादी रचाई। शादी की बात दोनों ने कंफर्म की और सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में यह दोनों कपल सात फेरे लेते हुए दिखाई दिए। शादी के 14 दिन बाद इस कपल ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर नवाब शाह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें दोनों की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है।
शादी के 14 दिन बाद नवाब शाह ने पूजा बत्रा के साथ शेयर की तस्वीर, देखिए पत्नी के साथ दे रहे कैसे पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर को शेयर करते हुए नवाब शाह (Nawab Shah) ने एक कैप्शन भी लिखा। नवाब शाह ने लिखा- 'महिला बॉस की तरह सोचती है।' इस तस्वीर में पूजा बत्रा बेड पर बैठी हुई हैं तो वहीं नवाब शाह उनके साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पूजा बत्रा लाल रंग की ड्रेस पहने हुई हैं तो वहीं नवाब शाह काले रंग की शर्ट में दिखे। दोनों इस तस्वीर में एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on
पूजा बत्रा और नवाब शाह ने 4 जुलाई को दिल्ली में शादी की थी। 5 महीने तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। पूजा ने अपनी शादी में सी ग्रीन कलर की साड़ी पहनी। उसके साथ पिंक कलर का दुपट्टा लिया था। लाइट मेकअप में दुल्हन बन पूजा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। वहीं नवाब शाह पायजामा कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आए। तस्वीरों में पूजा और नवाब शादी की रस्में अदा करते दिखे। इसके बाद दोनों ने रिसेप्शन पार्टी भी दी।
नवाब और पूजा ने अपनी शादी को कबूलते हुए बयान जारी किया था। पूजा ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां हमने शादी कर ली है। हमने दिल्ली में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल थे। मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं। मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं।'
'इसके बाद देर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। तो अब हम शादीशुदा हैं। हमने 4 जुलाई को आर्य समाज से शादी की। हम इस हफ्ते अपनी शादी रजिस्टर करवा लेंगे। मैं नवाब को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से जानती थी। फरवरी में हमारे एक दोस्त ने हम दोनों को फिर से मिलवाया। इसके बाद हमारी बॉन्डिंग और मजबूत हो गई। मुझे लगता है कि हम सही समय पर दोबारा मिले। हम इमोशनली एक जैसे हैं और सही समय पर ये इमोशन मिले।' पूजा और नवाब इन दिनों गोवा में अपना हनीमून मना रहे हैं।