सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर बोले- 'वॉर' को देख लोग 'मिशन इंपॉसिबल' और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' भूल जाएंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Hollywood Action Director Paul Jennings Talk About Tiger Shroff and Hrithik Roshan Film War
war - फोटो : social media
भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म के रूप में चर्चित ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर में दुनिया के चार बेहतरीन स्टंट निर्देशकों ने काम किया है। क्रिश्चियन बेल की फिल्म द डार्क नाइट, ड्वेन जॉनसन स्टारर सैन एंड्रियास, टॉम क्रूज की हिट फिल्म जैक रीचर के अलावा मशहूर वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोंस और शेरलॉक होम्स में अपने हुनर का लोहा मनवा चुके पॉल जेनिंग्स बता रहे वॉर के एक्शन की खासियत के बारे में।
Trending Videos
Hollywood Action Director Paul Jennings Talk About Tiger Shroff and Hrithik Roshan Film War
war - फोटो : अमर उजाला
कहा जा रहा है कि वॉर भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है, आपकी क्या राय है?

देश के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो यशराज फिल्म्स ने हिंदी सिनेमा में अब तक कभी भी दिखे एक्शन दृश्यों को गढ़ने के लिए मुझसे संपर्क किया। वॉर मेरी पहली हिंदी फिल्म है। मैं ये कह सकता हूं कि वॉर का एक्शन मिशन इंपॉसिबल और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी फिल्मों के बराबर है। वॉर देखने के बाद भारतीय दर्शक इन फिल्मों को भूल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood Action Director Paul Jennings Talk About Tiger Shroff and Hrithik Roshan Film War
hrithik roshan - फोटो : social media
अक्सर आरोप लगता है कि हॉलीवुड से टक्कर लेने लायक भारतीय फिल्मों का बजट नहीं होता?

ये फिल्म करने के बाद मुझे हिंदी सिनेमा से प्यार हो गया है। मेरा मानना है कि आप यहां एक्शन को थोड़ा आगे बढ़ा सकते हैं। आप विश्वास से आगे की चीजों को कर सकते हैं और ऐसा करके आप ज्यादा बेहतरीन और शानदार दृश्य शूट कर सकते हैं। ये सच है कि भारतीय फिल्मों में बजट सीमित रहते हैं, लेकिन वॉर में ऐसा नहीं हुआ। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा एक्शन सीक्वेंस को बेहतरीन बनाना चाहते थे  इसीलिए उन्होंने हमारी कल्पना को  बजट की सीमा में नहीं बांधा।
Hollywood Action Director Paul Jennings Talk About Tiger Shroff and Hrithik Roshan Film War
War - फोटो : Social Media
हाल ही में रिलीज हुई एक और भारतीय फिल्म साहो के एक्शन सीन्स हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी माने जा रहे हैं, कहीं ऐसे आरोप वॉर पर भी तो नहीं लगेंगे?

ये सच है कि वॉर और किसी हॉलीवुड फिल्म की एक्शन दृश्यों के विस्तार के बीच कोई अंतर नहीं है। लेकिन दर्शकों को इसमें हॉलीवुड की फिल्मों से आगे का एक्शन दिखेगा। वॉर  हमने सीमाओं को थोड़ा और आगे बढ़ाया जिसने फिल्म को थोड़ा और विस्तार दिया है। वॉर के एक्शन का स्तर मिशन इंपॉसिबल और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसा है।
विज्ञापन
Hollywood Action Director Paul Jennings Talk About Tiger Shroff and Hrithik Roshan Film War
war film - फोटो : amar ujala
फिल्म को दोनों हीरो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का भारत में बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है। कैसा लगा आपको इनके साथ काम करना?

ये दोनों वास्तव में समर्पित अभिनेता हैं जो अपने अभिनय कौशल को लेकर हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। और ये सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं है वह खुद को दूसरों से बेहतर बनाने के लिए शारीरिक प्रशिक्षण करते हैं। लड़ाई वाले दृश्यों का अभ्यास करते हैं। नाचते तो दोनों हैं ही लाजवाब। अपने खान पान पर भी दोनों का बहुत ध्यान रहता है। दोनों काफी विनम्र हैं और सेट पर कभी सुपरस्टार्स जैसा बर्ताव नहीं कहते। उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है 

'वॉर' में होगा हिंदी सिनेमा का सबसे लंबा अनकट एक्शन सीक्वेंस, टाइगर श्रॉफ करेंगे ये कारनामा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed