सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

50 Shades Of Gray: डकोटा जॉनसन ने साझा किए '50 शेड्स ऑफ ग्रे' की शूटिंग के दर्दनाक अनुभव, बोलीं- वैसे सीन...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 08 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
hollywood actress dakota johnson tells pain she bear during shooting of 50 shades of grey says bold scenes with jamie dornan was not easy task
डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

किसी फिल्म को मसाला फिल्म बनाने के लिए उसमें बोल्डनेस का तड़का लगाया जाता है। दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए निर्माता-निर्देशकों का यह एक पैंतरा होता है। मगर, इस टाइप के सीन्स कई बार अभिनेत्रियों के लिए दर्दभरा अनुभव साबित होते हैं। कहानी की मांग के हिसाब से वह इन्हें शूट तो करती हैं, लेकिन इस दौरान मिले खराब अनुभव उनका पीछा नहीं छोड़ते। जब-तब उनका दर्द छलकता रहता है। इसी बात पर हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन भी अपनी चुप्पी तोड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म '50 शेड्स ऑफ ग्रे' की शूटिंग के दौरान वह किस बुरे अनुभव से गुजरीं।

Trending Videos
hollywood actress dakota johnson tells pain she bear during shooting of 50 shades of grey says bold scenes with jamie dornan was not easy task
डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

'हिंसक' था को-स्टार का रवैया
बता दें कि डकोटा जॉनसन वर्ष 1999 से हॉलिवुड फिल्मों में काम कर रही हैं। मगर, वर्ष 2015 में आई अमेरिकन एरॉटिक फिल्म 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। फिल्म में उन्होंने एक बेहद सीधी-सादी लड़की अनास्तासिया का किरदार निभाया था, जो एक अरबपति शख्स क्रिस्चन ग्रे के साथ रिलेशनशिप में आ जाती है। क्रिस्चन ग्रे उसके साथ हिंसक तरीके से संबंध बनाता था। बता दें कि क्रिस्चन ग्रे का किरदार फिल्म में जेमी डॉरनन ने निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hollywood actress dakota johnson tells pain she bear during shooting of 50 shades of grey says bold scenes with jamie dornan was not easy task
डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

बिस्तर पर पटक देते थे जेमी
'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' में फिल्माए गए सीन्स को लेकर डकोटा पहले भी बात कर चुकी हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि जेमी के साथ इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह काफी दर्द से गुजरी हैं। एक बातचीत के दौरान डकोटा जॉनसन ने इस फिल्म के एक बेहद अंतरंग सीन पर बात की। उन्होंने बताया था कि इसकी शूटिंग के वक्त जेमी उन्हें बिस्तर पर फेंक दिया करते थे। डकोटा ने कहा था, 'मुझे बिस्तर पर फेंकने के बाद जेमी ने मुझे चाबुक से मारा। यह खौफनाक था। काश हमारे पास इन सारे सीन्स की रील होती।' इसके अलावा डकोटा ने यह भी बताया था कि इस सीन के 17 टेक्स हुए थे, जिसकी वजह से पूरा दिन उनका सिर पटका गया। आखिर में उनकी हालत यह हो गई थी कि वह अपनी गर्दन तक नहीं हिला पा रही थीं।

hollywood actress dakota johnson tells pain she bear during shooting of 50 shades of grey says bold scenes with jamie dornan was not easy task
डकोटा जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया

डकोटा के ऊपर गिर गया था पूरा सेट
इसी फिल्म के एक और सीन के बारे में  डकोटा जॉनसन ने कहा था, 'एक बार हम लोग किचन में एक सीन कर रहे थे और मुझे एक कैबिनेट के भीतर छिपना था। मैंने उसे हैंडल से खींचा, लेकिन यह असली कैबिनेट नहीं था और पूरा सेट मेरे ऊपर आगर गिर पड़ा।' डकोटा ने कहा कि कुछ बेहद बोल्ड सींस की वजह से सेट का माहौल भी तनावपूर्ण हो जाता था। कई बार तो हालत यह हो जाती थी कि मुझे सदमा जैसा लगता था और फिर मैं सेट से बाहर चली जाती थी। बता दें कि डकोटा जॉनसन ने 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' के 2017 में आए सीक्वल और 2018 में आई 'फिफ्टी शेड्स फ्रीड' में भी अनास्तासिया स्टील का किरदार निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed