सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

South Stars Debut: साउथ के इन नामी सितारों ने टीवी से किया था अपना डेब्यू, आज पूरी इंडस्ट्री पर करते हैं राज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 08 Jul 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Famous South Actors who began their Career on TV from KGF star Yash to Sai Pallavi Prakash Raj vijay sethupathi
यश, साई पल्लवी, विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं। इसी के साथ साउथ के सितारों की हिंदी बेल्ट में भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और फैंस भी उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। किसी भी एक्टर के लिए टीवी में काम कर फिल्मों में आना काफी आम बात है। हालांकि हर टीवी स्टार बड़े पर्दे पर अपना कमाल नहीं दिखा पाता। लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की और अब साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। आइए नजर डालते हैं इन मशहूर अभिनेताओं पर जो कभी टीवी स्टार थे...

Trending Videos
Famous South Actors who began their Career on TV from KGF star Yash to Sai Pallavi Prakash Raj vijay sethupathi
यश - फोटो : सोशल मीडिया

यश
'केजीएफ' के रॉकी भाई यानी यश ने अपनी फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धमाल मचा दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यश ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत टीवी शो 'नंदा गोलकुला' से की थी। इसके अलावा वह 'मालेबिल्लु मुक्ता' और 'प्रीति इलदा' मेले जैसे धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous South Actors who began their Career on TV from KGF star Yash to Sai Pallavi Prakash Raj vijay sethupathi
विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विजय सेतुपति
विजय सेतुपति ने अपने करियर की शुरुआत 'पेन' नाम के एक टीवी सीरियल से की थी। इसके अलावा वह 'नलाया अय्यकुनार' में भी नजर आए थे। उन्होंने कार्तिक सुब्बाराज के साथ कई शॉर्ट फिल्मों में काम किया, जिन्होंने बाद में उन्हें अपनी पहली फीचर फिल्म में कास्ट किया था।

Famous South Actors who began their Career on TV from KGF star Yash to Sai Pallavi Prakash Raj vijay sethupathi
साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

साई पल्लवी
साई पल्लवी अपने बेहतरीन अभिनय और शानदार डांस के लिए फेमस हैं। साई पल्लवी ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में एक डांस रियलिटी शो, 'उगैल यार अदुथा प्रभु देवा' से की थी। इसके बाद 2014 में जब वह जॉर्जिया में पढ़ रही थीं, तो फिल्म-निर्देशक अल्फोंस पुथ्रेन ने उन्हें अपनी फिल्म 'प्रेमम' में मलार का किरदार दिया था, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 

विज्ञापन
Famous South Actors who began their Career on TV from KGF star Yash to Sai Pallavi Prakash Raj vijay sethupathi
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज
प्रकाश राज साउथ ही नहीं बॉलीवुड की फिल्मों में भी कई बेहतरीन भूमिका निभाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल 'बिसिलु कुदुरे' और 'गुड्डा भूत' से की थी। इसके बाद में उन्हें कन्नड़ फिल्म रामचारी में सपोर्टिंग रोल मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed