सब्सक्राइब करें

Homi Jehangir Bhabha: भाभा की मौत दुर्घटना थी या साजिश, बताएगी अनिल अंबानी की कंपनी की ये फिल्म

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 27 Apr 2021 12:24 PM IST
विज्ञापन
Homi Jehangir Bhabha: Bhabha's death was an accident or a conspiracy,  Anil Ambani's company will tell
होमी जहांगीर भाभा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ठीक शपथ ग्रहण के दिन देश के नाभिकीय कार्यक्रमों के जनक होमी जहांगीर भाभा की एक विमान दुर्घटना में हुई मौत की कहानी को अब परदे पर उतारने की तैयारी है। फोकस एक बार फिर इस दुर्घटना की ‘साजिश’ से पर्दा उठाने पर रहने की बात कही जा रही है। भारत के मशहूर अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन को विदेशी ताकतों के इशारे पर एक जासूसी कांड में फंसाने की घटना पर हाल ही में अभिनेता, निर्देशक आर माधवन ने फिल्म ‘रॉकेट्री’ पूरी की है और इस फिल्म के ट्रेलर की कामयाबी ने तमाम फिल्मों के तमाम बंद पड़े पिटारे फिर से खोल दिए हैं।

Trending Videos
Homi Jehangir Bhabha: Bhabha's death was an accident or a conspiracy,  Anil Ambani's company will tell
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत को अंतरिक्ष बाजार में सबसे आगे रखने की कोशिशों में जुटे रहे वैज्ञानिक नंबी नारायणन के साथ कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर जो कुछ हुआ, उस पर आर माधवन ने एक बहुत ही उम्दा सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘रॉकेट्री’ बनाई है। इस फिल्म के ट्रेलर की खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारीफ की और पूरे देश की तकरीबन हर मशहूर शख्सीयत ने माधवन की इस हिम्मत के लिए दाद दी है। फिल्म पूरी हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप थमने के बाद इसे जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homi Jehangir Bhabha: Bhabha's death was an accident or a conspiracy,  Anil Ambani's company will tell
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'

माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ के ट्रेलर को देश दुनिया में मिले जबर्दस्त प्रतिसाद ने अब उन तमाम फिल्म निर्माताओं का हौसला बढ़ाया है जो अरसे से वैज्ञानिकों से जुड़ी कहानियों को परदे पर पेश करना चाहते थे। हाल ही में ऐसी ही एक सीरीज ‘रॉकेट ब्वॉयज’ के बारे में ‘अमर उजाला’ ने आपको सबसे पहले जानकारी दी थी। इस सीरीज में होमी जहांगीर भाभा के अलावा ए पी जे अब्दुल कलाम और  विक्रम साराभाई की उपलब्धियों की कहानियां होंगी।

Homi Jehangir Bhabha: Bhabha's death was an accident or a conspiracy,  Anil Ambani's company will tell
होमी जहांगीर भाभा - फोटो : सोशल मीडिया

अब जो फिल्म होमी जहांगीर भाभा पर बनने की बात सामने आई है, वह पूरी तरह से उनकी हवाई दुर्घटना में हुई मौत के बारे में होगी। फिल्म में इस बात पर फोकस रहेगा कि ये हवाई दुर्घटना महज एक दुर्घटना ही थी या कि इसमें किसी तरह की साजिश भी रही। 24 जनवरी 1966 को भाभा के विमान की दुर्घटना हुई और उससे पहले देश के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी इसी महीने की 11 तारीख को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Homi Jehangir Bhabha: Bhabha's death was an accident or a conspiracy,  Anil Ambani's company will tell
रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार

इस बारे में संपर्क किए जाने पर रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने तो कुछ नहीं कहा लेकिन उनके कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि भाभा की इस प्रस्तावित फिल्म में शीर्षक भूमिका के लिए अभिनेता सैफ अली खान से कुछ दौर की चर्चा हो चुकी है। फिल्म की पटकथा निर्देशक विक्रमजीत सिंह ने रिलायंस तक पहुंचाई है, वह छह साल पहले रणबीर कपूर को लेकर फिल्म ‘रॉय’ निर्देशित कर चुके हैं। रिलायंस इस फिल्म को लेकर आधिकारिक एलान जल्द कर सकता है। फिल्म में शीर्षक भूमिका में सैफ अली खान को लिए जाने की चर्चा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed