फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh B'Day: रैप को दिलाई पहचान, अभिनय की दुनिया में बनाई राह; हनी सिंह के खाते में दर्ज हैं ये कारनामे

Sat, 15 Mar 2025 10:28 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 15 Mar 2025 10:28 AM IST
सार

Honey Singh Birthday: रैपर और गायक हनी सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन
Honey Singh birthday known unknown facts about singer rapper actor career struggles story hit rap songs films
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम- @yoyohoneysingh

यो यो हनी सिंह सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पंजाबी गायकों में से एक हैं, जो आज रैपर की दुनिया के बादशाह भी बन चुके हैं। उन्हें यो यो हनी सिंह के नाम से भी जाना जाता है। गायक और रैपर आज 15 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। गायक ने यार तेरा सुपरस्टार, लव डोज, ब्लू आइज, अंग्रेजी बीट जैसे कई बेहतरीन गाने दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई डांस फ्लोर पर थिरकने वाले पार्टी सॉन्ग भी बनाए हैं। अक्सर वह विवादों में भी घिरे रहते हैं, लेकिन गायक के कुछ काम ऐसे भी हैं, जो उन्हें बाकी गायकों और रैपर से अलग बनाती है, जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी किसी अन्य रैपर से ज्यादा है। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं हनी सिंह की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Honey Singh birthday known unknown facts about singer rapper actor career struggles story hit rap songs films
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @yoyohoneysingh

रैप सॉन्ग को दिलाई पहचान
इस व्यक्ति के पास सुपरहिट ट्रैक और गाने बनाने का ट्रैक रिकॉर्ड है। जब बादशाह, करण औजला, दिलजीत दोसांझ नहीं थे, तब हनी सिंह अकेले ही ऐसे गाने बना रहे थे, जिन्हें 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। भारत के पहले रैपर बाबा सहगल जरूर हैं, लेकिन युवाओं के बीच रैप का क्रेज पैदा करने वाले रैपर हनी सिंह ही हैं। उन्होंने ही ऐसे रैप सॉन्ग की शुरुआत की, जिसने भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा दिया था।

Honey Singh birthday known unknown facts about singer rapper actor career struggles story hit rap songs films
हनी सिंह - फोटो : अमर उजाला

बीमारी से जंग जीतकर की दमदार वापसी
गायक ने अपने मुश्किल समय के बारे में खुलकर और बेबाकी से कई बार बताया है। हनी सिंह उन चंद सेलेब्स में से एक हैं, जिन्होंने हाल ही में अपने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर है, उनकी बोली लड़खड़ाती है और वे ड्रग्स लेते थे। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद, गायक पहले से ज्यादा मजबूत मजबूत और समझदार बन गए हैं। हनी सिंह ने यह भी माना कि अब वे आध्यात्मिक हो गए हैं। वह लंबी बीमारी के बाद भी दमदार वापसी कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh birthday known unknown facts about singer rapper actor career struggles story hit rap songs films
हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

कभी एक जैसे गाने नहीं गाते हनी सिंह
हनी सिंह कई बार इंटरव्यू के दौरान अपने शुरुआती करियर के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में लुंगी डांस, दिल चोरी, ब्रॉउन रंग जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं, लेकिन वह अपने घर गाने के लिए अलग बीट बनाते हैं। उन्होंने बताया है कि वह कभी भी अपने गाने की बीट को या जॉनर को रिपीट नहीं करना चाहते और वह हमेशा नया करने की तलाश में रहते हैं और इस वजह से कई बार इंडस्ट्री में उनके सितारों और निर्माताओं से मतभेद भी हो चुके हैं, क्योंकि एक गाना रिलीज होने के बाद, जब वह हिट हो जाता है तो निर्माता और अभिनेता हनी से वैसा ही दूसरा गाना बनाने की मांग करते हैं, लेकिन हनी इनकार करते हुए कहते हैं कि वैसा दोबारा नहीं बनाऊंगा, लेकिन कुछ नया बनाने की कोशिश करूंगा।

विज्ञापन
Honey Singh birthday known unknown facts about singer rapper actor career struggles story hit rap songs films
यो यो हनी सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

कभी इंडस्ट्री में क्रांति ले आए थे हनी सिंह
हनी सिंह की अनूठी शैली और पिछली उपलब्धियां साबित करती हैं कि वे जो ठान लेते हैं, वह करते ही हैं। बीमारी से जूझने से पहले वे एक हिट मशीन थे। हनी सिंह ने जिस भी गाने को छुआ और गाया, वह सोना बन गया। वे शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट में यात्रा कर रहे थे और भारत के सबसे बड़े संगीत शो, इंडियाज रॉ स्टार को भी जज कर रहे थे। संगीत का विकास हुआ और उन्होंने जल्दी ही बदलते समय के साथ खुद को ढाल लिया, इस प्रकार उनके दर्शकों ने उन्हें पसंद किया। उन्हें यकीन था कि एक दिन वे भारत के लिए ग्रैमी जीतेंगे और ऐसा ही हुआ भी था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed