{"_id":"5be6ac6fbdec22698b7fd919","slug":"houseful-4-akshay-kumar-and-sanjay-dutt-on-shooting-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हाउसफुल 4' के सेट पर नजर आए संजय दत्त, अक्षय के साथ करेंगे कॉमेडी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हाउसफुल 4' के सेट पर नजर आए संजय दत्त, अक्षय के साथ करेंगे कॉमेडी!
Sat, 10 Nov 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म हाउसफुल 4 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। पहले मीटू आंदोलन को लेकर फिल्म पर गाज गिरी थी जिसके चलते साजिद खान और नाना पाटेकर को फिल्म से हटना पड़ा था, लेकिन अब फिल्म इस बात को लेकर चर्चा में है कि फिल्म में संजय दत्त, अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करते नजर आ सकते हैं...आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा...
2 of 5
राणा दग्गुबाती
पहले आपको बता दें कि नाना पाटेकर के फिल्म से निकलने के बाद इस रोल को अब ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबती करने जा रहे हैं। वहीं, संजज दत्त को भी हाउसफुल 4 के सेट पर देखा जा रहा है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि संजय दत्त फिल्म का बड़ा हिस्सा हो सकते हैं।
3 of 5
sanjay dutt and paresh gehlani
खैर आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, ये बात सच है कि संजय फिल्म हाउसफुल 4 के सेट पर पहुंचे थे लेकिन हाउसफुल 4 के शूटिंग सेट से थोड़ी ही दूरी पर संजय एक एड फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि पास ही में अक्षय भी शूटिंग कर रहे हैं तो वह उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
akshay kumar
बॉलीवुड में अक्षय और संजय दत्त तकरीबन पांच फिल्मों में एक साथ देखे जा चुके हैं। अगर बात करें फिल्म हाउसफुल 4 की तो इसमें राणा दग्गुबती, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
nana patekar
आखिर में बता दें कि बीते महीने बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद से उन्हें यह फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं, फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके चलते उन्हें भी फिल्म से पैर पीछे खींचने पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।