फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dil E Nadaan Teaser Out: 'कल होगा दिल थोड़ा बेईमान', 'हाउसफुल 5' का 'दिल ए नादान' गाने का टीजर हुआ रिलीज

Wed, 14 May 2025 11:58 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 14 May 2025 11:58 AM IST
सार

Housefull 5 Song Dil E Nadaan Teaser: 'हाउसफुल 5' के पहले गाने लाल परी के बाद अब दूसरा गाना 'दिल ए नादान' का टीजर रिलीज हुआ है। इस फिलम में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा के हॉट मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।
 

विज्ञापन
housefull 5 song Dil E Nadaan teaser out akshay kumar Riteish Deshmukh Abhishek Jacqueline Nargis Sonam
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक और गाना 'दिल ए नादान' का टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हो चुका है। इसकी जानकारी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है। इस गाने में स्टार्स के हॉट मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। आइए जानते हैं पूरा गाना कब रिलीज होगा।  

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


housefull 5 song Dil E Nadaan teaser out akshay kumar Riteish Deshmukh Abhishek Jacqueline Nargis Sonam
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
हाउसफुल 5 का गाना दिल ए नादान
फिल्म का गाना 'दिल ए नादान' की झलक पाकर फैंस बेहद खुश हैं। इस गाने में नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडिस ने अपने हॉट डांस मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने पर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर फायर और दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं। वहीं कुछ फैंस कमेट कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'ईस्ट और वेस्ट अक्षय कुमार इज द बेस्ट', एक फैन ने अक्षय से पूछा, 'हेरा फेरी 3 कब आएगी अक्षय सर जी', एक और फैन ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर।'
housefull 5 song Dil E Nadaan teaser out akshay kumar Riteish Deshmukh Abhishek Jacqueline Nargis Sonam
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार का इंस्टाग्राम पोस्ट
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर 'हाउसफुल 5' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म के पहले गाने की जानकारी दी है। अक्षय ने 'हाउसफुल 5' का गाना 'दिल ए नादान' का टीजर अपलोड किया और कैप्शन में लिखा, 'कल होगा दिल थोड़ा बेईमान.. दिल ए नादान के साथ।' इसके अलावा अक्षय ने यह जानकारी भी दी की टीजर के बाद पूरा गाना कब रिलीज किया जाएगा। अक्षय ने लिखा, 'पूरा गाना कल रिलीज होगा।' इसके आगे अक्षय ने लिखा Housefull 5, 6 जून 2025 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
housefull 5 song Dil E Nadaan teaser out akshay kumar Riteish Deshmukh Abhishek Jacqueline Nargis Sonam
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
हाउसफुल 5 की स्टार कास्ट
हाउसफुल 5 कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसे तरुण मनसुखानी ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया गया है। यह हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे कलाकार नजर आएंगे।
विज्ञापन
housefull 5 song Dil E Nadaan teaser out akshay kumar Riteish Deshmukh Abhishek Jacqueline Nargis Sonam
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
कब रिलीज होगी फिल्म
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अब तक चार किस्ते रिलीज हो चुकी हैं, इस फिल्म की पांचवी किस्त 'हाउसफुल 5' 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अब तक फिल्म के दो गाने रिलीज किए जा चुका है, जिसमें पहला गाना है 'लाल परी' और दूसरा गाना है 'दिल ए नादान'।

यह भी पढ़ें:  Peddi: ब्रिटेन के प्रशंसकों ने राम चरण को दिया 'पेद्दी' से जुड़ा एक खास गिफ्ट, सरप्राइज पाकर खुश हुए एक्टर


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed