फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर आई गई थी 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन की जिंदगी, सिर से पांव तक कर्ज में गए थे डूब

Wed, 10 Oct 2018 04:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
how celebrate Amitabh Bachchan 76 birthday
अमिताभ बच्चन

देश को आजाद हुए 71 साल होने वाले हैं। आजादी से चार साल पहले भारत में एक ऐसे सितारे का जन्म हुआ था जिसे आज का मेगास्टार कहा जाता है। मेगास्टार से तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, बात हो रही है सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की।  ये नाम उन्हें यूं ही नहीं मिला है। काफी संघर। और नकारने के बाद उन्हें ये कामयाबी हासिल हुई है। कामयाबी भी ऐसी कि आज भी उन्हें लगातार फिल्में मिल रही हैं।

how celebrate Amitabh Bachchan 76 birthday
अमिताभ बच्चन

समय के साथ अमिताभ का जलवा बरकरार रहा और साल 2013 में उन्हें 'स्टार ऑफ द मिलेनियम' चुना गया। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म फेयर की तरफ से दिया गया था। 'स्टार ऑफ द मिलेनियम का मतलब है कि हजार सालों में उनके जैसा स्टार नहीं हुआ।' अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दुनिया भर में भारत का नाम रोशन किया है। अब आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा एक बेहतरीन किस्से से लगा सकते हैं। एक व्यक्ति साइकिल से दुनिया की सैर करने निकला। जब वह अरब पहुंचा तो वहां लुटेरों ने उसे बंधक बना लिया और सारा सामान लूट लिया।

how celebrate Amitabh Bachchan 76 birthday
अमिताभ बच्चन

इसके बाद वो बहुत मुश्किल से उन्हें समझा पाया कि वह भारतीय है। भारत का नाम सुनते ही लुटेरों के मुंह से एक ही नाम निकला 'अमिताभ बच्चन'। अमिताभ का नाम सुनते ही उस व्यक्ति को राहत मिली। फिर उसने लुटेरों को अमिताभ की फिल्म का एक गाना भी सुनाया। इसके बाद लुटेरों ने उस व्यक्ति का सारा सामान लौटा दिया और सही सलामत छोड़ दिया। आपको बता दें कि पतले-दुबले और लंबे होने के कारण अमिताभ को फिल्मों से रिजेक्ट कर दिया जाता था। लेकिन जब अमिताभ की फिल्म 'जंजीर' हिट हुई तो उनके घर के बाहर ऐसे-ऐसे निर्देशकों  की लाइन लगने लगी जो उन्हें काम देने से मना करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
how celebrate Amitabh Bachchan 76 birthday
अमिताभ बच्चन

लेकिन बड़ी सफलता हासिल करने के बाद बॉलीवुड के इस चमकते सितारे के जीवन मे एक ऐसा समय भी आया जब उनका स्टारडम जमीन पर गिरने लगा। फिल्मों का जोर कम होने लगा और एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होने लगीं। अमिताभ की एक साथ कई फिल्में फ्लॉप होने के कारण वह तनाव में चले गए। यहां तक कि उन्होंने फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया था। तभी साल 2000 उनके लिए एक नया सूरज लेकर उगा।

विज्ञापन
how celebrate Amitabh Bachchan 76 birthday
अमिताभ बच्चन

इसी साल अमिताभ को दूरदर्शन के चैनल स्टार प्लस पर एक ब्रिटिश शो 'WHO WANT TO BE A MILLIONAIRE' के हिन्दी संस्करण यानी 'कौन बनेगा करोड़पति' में काम करने का ऑफर मिला। इस शो ने अमिताभ की जिंदगी बदल डाली। ये शो सुपरहिट रहा। इससे अमिताभ की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी और उन्होंने अपने सारे कर्ज चुकता कर दिए। आज भी इंडस्ट्री में हर कोई अमिताभ के साथ काम करने को बेताब रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed