फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली बेंद्रे कैसे लड़ रही हैं इस जानलेवा बीमारी से? इमोशनल पोस्ट में खुद किया खुलासा

Wed, 04 Jul 2018 03:37 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 04 Jul 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
how sonali bendre is fighting with this dangerous cancer
सोनाली बेंद्रे

अभिनेता इरफान खान के बाद अब एक और बॉलीवुड कलाकार के गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ने की बात सामने आई है। अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। सोनाली बेंद्रे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में इस बारे में जानकारी दी है। सोनाली ने लिखा, 'हाल ही में जांच के बाद मुझे ये पता चला है कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। इसकी उम्मीद मुझे कभी नहीं थी। लगातार होने वाले दर्द के बाद मैंने अपनी जांच करवाई जिसके बाद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई।' 

how sonali bendre is fighting with this dangerous cancer
सोनाली बेंद्रे

सोनाली फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली ने लिखा, 'इस घड़ी में मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं और हर संभव तरीके से मेरा साथ दे रहे हैं। मैं उन सबकी शुक्रगुजार हूं और खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। तुरंत एक्शन लेने के अलावा इस बीमारी से लड़ने का कोई और बेहतर तरीका नहीं हो सकता था। मेरे डॉक्टरों ने इस बारे में सलाह दी और मैं फिलहाल न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हूं। इलाज के संबंध में मैं हर संभव कदम उठा रही हूं।
 

 

Sometimes, when you least expect it, life throws you a curveball. I have recently been diagnosed with a high grade cancer that has metastised, which we frankly did not see coming. A niggling pain led to some tests, which led to this unexpected diagnosis. My family and close friends have rallied around me, providing the best support system that anyone can ask for. I am very blessed and thankful for each of them. There is no better way to tackle this, than to take swift and immediate action. And so, as advised by my doctors, I am currently undergoing a course of treatment in New York. We remain optimistic and I am determined to fight every step of the way. What has helped has been the immense outpouring of love and support I’ve received over the past few days, for which I am very grateful. I’m taking this battle head on, knowing I have the strength of my family and friends behind me.

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

how sonali bendre is fighting with this dangerous cancer
सोनाली बेंद्रे

बीते कुछ दिनों से जो मुझे प्यार मिला है, ये मेरे इलाज में मदद कर रहा है। मेरे दोस्त और मेरा परिवार मेरे साथ है। इस बात को जानते हुए मैं जिंदगी की लड़ाई लड़ रही हूं। सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। फिर एक रिएलिटी शो स्टारडस्ट टैलेंट सर्च में चुने जाने के बाद सोनाली के फिल्मों में जाने का रास्ता साफ हुआ। सोनाली ने साल 1994 में फिल्म 'आग' में काम किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत नहीं चली लेकिन सोनाली का नाम लोग जान चुके थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
how sonali bendre is fighting with this dangerous cancer
सोनाली बेंद्रे

सोनाली को इसी साल फिल्मफेयर ने न्यू फेस ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया। अगले कुछ सालों में सोनाली ने सरफरोश, दिलजले, बॉम्बे, भाई, हम साथ-साथ हैं और कल हो न हो जैसी फिल्मों में काम किया। काले हिरण को मारने के जिस मामले में सलमान खान फंसे थे, इस मामले में सोनाली का भी नाम सामने आया था। सोनाली कुछ रिएलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आई हैं। सोनाली ने साल 2002 में गोल्डी बहल से शादी की थी। रवींद्र ने ट्वीट किया, 'अकेली ना बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी, बचपन का क्रश, मैं सोनाली बेंद्रे की हालत में सुधार की दुआ करता हूं। आप जल्दी अच्छी हों'।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed