{"_id":"5ab338f44f1c1b5a598b56ed","slug":"hrithik-roshan-and-katrina-kaif-reunite-after-4-years-for-the-sequel-of-bang-bang-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 साल बाद ऋतिक के साथ फिर से रोमांस करेंगी ये हीरोइन, एक साथ कहेंगे 'बैंग बैंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 साल बाद ऋतिक के साथ फिर से रोमांस करेंगी ये हीरोइन, एक साथ कहेंगे 'बैंग बैंग'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Mar 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। 4 साल पहले इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। तब से अब तक यह दोनों स्टार्स एक साथ नजर नहीं आए। खबरों की मानें तो दोनों सुपरस्टार्स एक बार फिर से धमाल मचाने आने वाले हैं।
Hrithik Roshan
ऋतिक और कटरीना अब तक दो फिल्मों में एक साथ नजर आए जिसमें 2011 में रिलीज 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' और 2014 में आई में 'बैंग बैंग' फिल्म शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह फेमस जोड़ी 'बैंग बैंग' के सीक्वेल में नजर आएगी जिसका नाम 'बैंग बैंग रिलोडेड' होगा।
Hrithik Roshan
इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है जिसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने सोशल मीडिया पर दी। एजेंसी की मानें तो फॉक्स स्टार इस हफ्ते फिल्म का नाम भी रजिस्टर करवा सकता है। मेकर्स चाहते हैं कि सीक्वेल में भी ऋतिक और कटरीना को ही लिया जाए। हालांकि दोनों एक्टर्स से अभी बातचीत नहीं की गई है स्क्रिप्ट फाइनल होते ही स्टार्स से बात की जाएगी।
#Exclusive #News The makers of #BangBang have started working of its sequel it is learnt! The second outing has been titled #BangBangReloaded which they have registered this week ! #HrithikRoshan and #KatrinaKaif are likely going to be cast again! More updates soon! pic.twitter.com/7zY1WUReQu
— Atul Mohan (@atulmohanhere) March 19, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan
फिल्म को लेकर मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 'बैंग बैंग' फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी। इसका बजट 140 करोड़ था वहीं फिल्म 365 करोड़ बॉक्स ऑफिस पर कमाने में कामयाब रही। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर पहले वाली स्टारकास्ट हुई तो सीक्वेल का हिट होना तय है।
विज्ञापन
Hrithik Roshan
इस समय ऋतिक रोशन 'सुपर 30' की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं कटरीना कैफ 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में बिजी है। ऋतिक की फिल्म अगले साल रिलीज होगी। जबकि कटरीना की फिल्म नवंबर में रिलीज हो सकती है।