सब्सक्राइब करें

6 साल की उम्र में ऋतिक रोशन ने की थी पहली फिल्म, बर्थडे पर देखिए कुछ अनदेखी तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
hrithik roshan birthday pics hd photo age images movies wallpapers
hrithik roshan - फोटो : file photo

बॉलीवुड एक्टर और बेहतरीन डांसर ऋतिक रोशन आज 45 साल के हो गए हैं। ऋतिक की गिनती बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक होती है। अपनी पहली फिल्म से कई अवॉर्ड्स जीतने वाले ऋतिक रोशन को साल 2012 में फोर्ब्स इंडिया ने टॉप 100 सबसे ज्यादा पॉपुलर लोगों की लिस्ट में शामिल किया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

hrithik roshan birthday pics hd photo age images movies wallpapers
hrithik roshan - फोटो : file photo

ऋतिक के पिता एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन हैं जबकि उनके दादा मशहूर संगीतकार रोशनलाल नागरथ हैं। ऋतिक की मां पिंकी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर जे. ओम प्रकाश की बेटी हैं। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए संगीतकार बने। 

hrithik roshan birthday pics hd photo age images movies wallpapers
hrithik roshan - फोटो : file photo

ऋतिक की एक बड़ी बहन हैं सुनैना। उन्होंने अपनी पढ़ाई बॉम्बेे स्कॉटिश स्कूल से की। ऋतिक रोशन ने 80 के दशक में बतौर चाइल्ड एक्टर कई फिल्मों में काम किया। 6 साल की उम्र में ऋतिक सबसे पहले फिल्म आशा (1980) में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
hrithik roshan birthday pics hd photo age images movies wallpapers
hrithik roshan - फोटो : file photo

इसके अलावा ऋतिक ने फिल्म आप के दीवाने (1980), आस-पास (1981) में काम किया। 12 साल की उम्र में ऋतिक रोशन गोविंदा के बेटे के किरदार में भी दिखे। इसके बाद ऋतिक ने फिल्में करनी कम कर दीं। उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि पहले वो अपनी पढ़ाई पूरी कर लें।  

विज्ञापन
hrithik roshan birthday pics hd photo age images movies wallpapers
hrithik roshan - फोटो : file photo

बाद में ऋतिक ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर पिता राकेश रोशन के साथ 4 फिल्मों में काम किया। साल 2000 में ऋतिक रोशन ने रोमांटिक ड्रामा फिल्म कहो ना प्यार है (2000) से डेब्यू किया। राकेश रोशन इस फिल्म के डायरेक्टर थे। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट अमीषा पटेल थीं। इस फिल्म ने ऋतिक को रातों रात सुपरस्टार बना दिया। बहुत ही कम लोगों को पता है कि राकेश रोशन कहो ना प्यार है शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed