सब्सक्राइब करें

टूटी शादी से ज्यादा अफेयर्स के कारण चर्चा में रहे फरहान, एक फिल्म से रातों-रात बने थे स्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साइस्ता सैफी Updated Wed, 09 Jan 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Farhan Akhtar Affairs in Bollywood Diet and Fitness Secret Birthday Celebration
farhan akhtar
फरहान अख्तर का जन्म 9 जनवरी 1974 में मुंबई में हुआ था। फरहान बॉलीवुड के मशहूर लेखक और कवि जावेद अख्तर के बेटे हैं। बचपन से ही उनके अंदर कुछ अलग करने की चाह रही है। फरहान अख्तर हिंदी सिनेमा में अभिनेता ही नहीं बल्कि एक निर्माता, निर्देश, लेखक और गायक बनकर भी उभरे। बॉलीवुड में फरहान अख्तर को एक कम्पलीट पैकेज और मल्टी टैलेंटेड कलाकार कहा जाता है। बहुत कम समय में फरहान अख्तर फिल्मी दुनिया में अपना नाम बनाने में कामयाब रहे। साथ ही, वे कभी अपनी शादी टूटने तो कभी अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे है। 
Farhan Akhtar Affairs in Bollywood Diet and Fitness Secret Birthday Celebration
Farhan Akhtar
बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के साथ फरहान का नाम बार बार जुड़ा, लेकिन चर्चाओं के बाजार से निकलकर फरहान ने हमेशा इन खबरों का खंड़न किया। आपको बता दें कि फरहान और उनकी एक्स फाइफ अधूना को एक समय बॉलीवुड का स्टाइलिश कपल कहकर पुकारा जाता था। दोनों की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। फरहान और अधूना ने तीन साल के रिलेशनशिप के बाद शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी महज 15 साल तक ही चल पाई। दोनों की दो बेटियां भी हैं। 
Farhan Akhtar Affairs in Bollywood Diet and Fitness Secret Birthday Celebration
Shibani Dandekar Farhan Akhtar - फोटो : Instagram
बता दें इन दिनों फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को अकसर एक साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं नए साल का जश्न भी दोनों ने एक साथ मनाया था। जिसकी कुछ तस्वीरें फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थीं। हाल ही में फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोनों की एक और तस्वीर शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में कोई कैप्शन नहीं दिया गया है। दोनों को दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में एक दूजे का हाथ थामे भी देखा गया। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि दोनों इस साल शादी करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farhan Akhtar Affairs in Bollywood Diet and Fitness Secret Birthday Celebration
शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर
इतना ही नहीं फरहान अख्तर का नाम बॉलीवुड क्वीन श्रद्धा कपूर से भी जुड़ चुका है। फिल्मों के अलावा दोनों कई बार अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के निशाने पर आए। पिछले साल उनके और श्रद्धा के अफेयर की खबरे तेजी से उड़ी थी। यहां तक की यह भी कहा गया था कि फरहान और अधूना का तलाक श्रद्धा की वजह से हुआ था। खबरें यह भी थी कि श्रद्ध और फरहान का रिश्ता परवाना चढ़ने वाला था। एक रात श्रद्धा फरहान के घर रुकी तो शक्ति कपूर गुस्से से आग बबूला हो गए और तुरंत फरहान के घर पहुंचे। इसके बाद दोनों के रिश्तों में दूरियां आ गई। 
विज्ञापन
Farhan Akhtar Affairs in Bollywood Diet and Fitness Secret Birthday Celebration
फरहान अख्तर
बता दें उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर निर्देशक फिल्म 'दिल चाहता है' से की, इसके बाद उन्होंने साल 1986 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन की रीमेक में काम किया। यह फिल्म बॉलीवुड की सफल फिल्म रही। इस फिल्म से ही फरहान अख्तर को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली। भारत के तेज धावक मिल्खा सिंह की बॉयोपिक ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed